विज्ञापन

Google I/O 2026: 'AI हमारे भविष्य की नींव बन रहे', NDTV के AI एंड टेक एडिटर के सवाल पर बोले सुंदर पिचाई

Google I/O 2026 में NDTV के सवाल पर सुंदर पिचाई ने कहा कि आने वाले 5 से 10 सालों में सबसे बड़ा बदलाव एजेंटिक एआई ट्रांसफॉर्मेशन होगा.

Google I/O 2026: 'AI हमारे भविष्य की नींव बन रहे', NDTV के AI एंड टेक एडिटर के सवाल पर बोले सुंदर पिचाई

गूगल का बड़ा टेक इवेंट Google I/O 2026 खत्म हो चुका है, लेकिन इसमें हुए ऐलानों का असर आने वाले कई सालों तक देखने को मिलेगा. 19 और 20 मई को हुए इस इवेंट में गूगल ने खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य से जुड़ी कई बड़ी और अहम जानकारी दी. इस दौरान NDTV ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई से पूछा कि आने वाले 5 से 10 साल में लोग इस इवेंट को किस एक बात के लिए याद रखेंगे? पिचाई का जवाब ऐसा था, जिसने पूरी टेक इंडस्ट्री का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

'एजेंटिक ट्रांसफॉर्मेशन भविष्य की चाबी'

सुंदर पिचाई ने NDTV के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गूगल I/O 2026 में कंपनी ने एक बड़ी और मजबूत शुरुआत की है, जिसे एजेंटिक ट्रांसफॉर्मेशन कहा जाएगा. उनका मतलब है कि आने वाले समय में टेक्नोलॉजी हमारे काम करने के तरीके को पूरी तरह बदलने वाली है. उन्होंने समझाया कि एआई का विकास तीन फेज में हुआ है. पहले हम एआई से सवाल पूछते थे और वो सिर्फ जानकारी देता था, फिर हम उससे बातचीत करने लगे और अब हम ऐसे दौर में पहुंच रहे हैं जहां एआई खुद ही हमारे लिए काम करेगा और हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना देगा.

सुंदर पिचाई ने कहा कि हम इस समय एक बड़े तकनीकी बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य की नींव बन रहे हैं. उनका कहना है कि गूगल ऐसी नई तकनीकों और प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है, जो आने वाले समय के डिजिटल अनुभव को पूरी तरह बदल देंगे. पिचाई ने एजेंट्स, एंड्रॉयड और उसके पूरे इकोसिस्टम का जिक्र किया.

क्या है Google I/O 2026?

गूगल आई/ओ (Google I/O) कंपनी का एक सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस है, जहां गूगल अपने नए सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और एआई इनोवेशन को दुनिया के सामने पेश करता है. 2026 का ये इवेंट पूरी तरह से इंसानी काम को आसान बनाने वाले एआई एजेंट्स पर रहा.

ये भी पढ़ें- अब मुंबई की बारिश पर लगेगा 'दांव', NCDEX लाया भारत का पहला वेदर डेरिवेटिव 'RAINMUMBAI', मानसून में बनेगा मुनाफा!

STG Star Living प्रोजेक्ट निकला अधूरा सपना, पैसा फंसा, घर नहीं मिला, अब खरीदारों पर और पैसे देने का प्रेशर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google IO 2026, Sundar Pichai NDTV, AI Agentic Transformation, Google AI Features 2026, Sundar Pichai Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com