राजनीति के इतिहास और वर्तमान के बारे में अपनी जानकारी को लेकर उतरिए मैदान में, और NDTV की चुनावी क्विज़ खेलने को तैयार हो जाएं. इस हफ़्ते के इंटर-एक्टिव क्विज़ में PM नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र, मतदान के विभिन्न चरणों तथा अन्य मुद्दों पर अपनी जानकारी को परखें, और पूछे गए सवालों के जवाब दें. यहां सवालों के जवाब देकर आप भारत के राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने वाली नवीनतम सुर्खियां पढ़ सकते हैं. सो, क्या आप इस चुनौती के लिए तैयार हैं...?
देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव 2024 हो रहा है, जिसके तहत 18वीं लोकसभा को चुनने के लिए सात चरणों में 543 सीटों पर मतदान करवाया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था, और उसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई को दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे चरण का मतदान हुआ था. अब 1 जून को सातवें और आखिरी चरण का मतदान करवाया जाएगा. मतगणना, यानी चुनाव परिणाम के लिए 4 जून की तारीख तय की गई है.
देश के चार राज्यों सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के लिए एक साथ चुनाव करवाए गए हैं. बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी हो रहे हैं.
भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस बार कुल 96.8 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं, जिनमें 1.8 करोड़ भारतीय ऐसे हैं, जो हाल ही में 18 वर्ष के हुए हैं और पहली बार वोट डाल सकेंगे.
इस बार के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी BJP लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है. उनका मुख्य प्रतिद्वंद्वी विपक्षी INDI गठबंधन है, जिसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी, वामपंथी, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी शामिल हैं.
1951-52 में पहली बार आम चुनाव के बाद से भारत में अब 17 बार आम चुनाव हो चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं