साल 2024 खत्म होने में बस कुछ दिन शेष हैं. यह साल फिल्म जगत के सितारों के लिए कई मायने में खास रहा. शानदार अभिनय से प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले सितारे राजनीति की दुनिया में भी अपनी जीत के साथ छाए रहे और जनप्रतिनिधि के तौर पर नई पारी की शुरुआत की.राजनीति में जीत हासिल करने वाले सितारों की लिस्ट में कंगना रनौत, अरुण गोविल, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी, रवि किशन, सुरेश गोपी, पवन कल्याण का नाम शामिल है. स्मृति ईरानी ने भी भाग्य आजमाया था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा.
कंगना रनौत : इस साल हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार उतरीं फिल्म इंडस्ट्री की ‘क्वीन' कंगना रनौत ने शानदार जीत हासिल की. अभिनेत्री ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अरुण गोविल : ‘रामायण' के ‘राम' अरुण गोविल को भी भाजपा ने मेरठ से टिकट दिया था. पहली बार चुनावी मैदान में उतरे गोविल ने जीत हासिल की और संसद पहुंचे.
सुरेश गोपी : दक्षिण भारतीय अभिनेता सुरेश गोपी के लिए भी ये साल बेहद खास रहा. सुरेश गोपी के दम पर भाजपा केरल में अपनी पैठ बनाने में कामयाब रही. त्रिशूर लोकसभा सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की.
हेमा मालिनी : फिल्म इंडस्ट्री की एवरग्रीन अभिनेत्री हेमा मालिनी तीसरी बार मथुरा की सांसद बनने में कामयाब रहीं. अभिनेत्री भाजपा से सांसद हैं.
पवन कल्याण : दक्षिण भारतीय अभिनेता पवन कल्याण की पार्टी जन सेना पार्टी ने एनडीए के तहत चुनाव लड़ा था. पीथापुरम विधानसभा सीट से उन्होंने जीत हासिल की. पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं.
मनोज तिवारी : भोजपुरी अभिनेता और गायक मनोज तिवारी के सितारे अभिनय की दुनिया के साथ ही राजनीति में भी बुलंद हैं. उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर उन्होंने जीत दर्ज की. तिवारी ने कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे कन्हैया कुमार को हराया.
रवि किशन : भोजपुरी फिल्मों के एक और सुपर स्टार रवि किशन ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की. उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को पराजित किया.
स्मृति ईरानी : क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अभिनेत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को इस बार लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा. ईरानी को कांग्रेस के प्रत्याशी केएल शर्मा ने पटखनी दी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं