राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी को 25 करोड़ का योगदान देकर बारामती में एक नया टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित करने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया है. शरद पवार ने फिनोलेक्स के दीपक छाबड़िया के साथ शनिवार को बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के इंजीनियरिंग विभाग में रोबोटिक लैब का उद्घाटन किया.
रोबोटिक लैब का उद्घाटन करने के बाद शरद पवार ने इस सेंटर की स्थापना के लिए संयुक्त रूप से 35 करोड़ का दान देने के लिए गौतम अदाणी और शिर्के कंस्ट्रक्शन के विजय शिर्के को धन्यवाद दिया. शरद पवार ने कहा कि उनके द्वारा अपने दो "सहयोगियों" से आग्रह करने के बाद दोनों आगे आए और सहायता की पेशकश की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शरद पवार ने बताया, "हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र बनाने की प्रक्रिया में हैं, जिसके लिए 25 करोड़ की आवश्यकता है. सौभाग्य से मेरे आग्रह के बाद हमारे दो सहकर्मी मदद करने के लिए सहमत हुए."
उन्होंने कहा, "मैं विजय शिर्के को उनकी मदद के लिए धन्यवाद देता हूं. वहीं, इस प्रोजेक्ट को हकीकत में बदलने के लिए गौतम अदाणी ने संस्था को 25 करोड़ रुपये का चेक भेजा है. हम इन दो उद्योगपतियों की मदद से अब इस परियोजना का निर्माण कर रहे हैं. मैं यहां खासतौर पर गौतम अदाणी का नाम लेना चाहता हूं और उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं."
ये भी पढ़ें :- गौतम अदाणी और अदाणी ग्रुप के लिए शानदार उपलब्धियों के साथ समाप्त होने जा रहा 2023
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं