महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे के अटकलों के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद जयन्त पाटिल ने कहा कि सरकार ने फैसला किया कि अनिल देशमुख गृहमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि गृहमंत्री को इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री का अधिकार होता है. उन्होंने आगे कहा कि चिट्टी को लेकर जांच होगी. पहले मुकेश अंबानी के घर पर गाड़ी किसने रखा और मनसुख को किसने मारा पहले उसकी जांच होगी?
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इससे पहले गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि उनको अपने पद से हटना पड़ सकता है. बता दें कि मुंबई पुलिस के कमिश्नर पद से हटाए जा चुके परमबीर सिंह ने शनिवार को अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार और पुलिस के काम में दखलंदाजी करने के आरोप लगाए थे. सिंह को मुकेश अंबानी धमकी केस में 'माफ न करने योग्य गलतियां' करने के आरोप में पद से हटाकर होमगार्ड विभाग का कमांडर बना दिया गया था, जिसके बाद उनकी तरफ से ये आरोप लगाए गए.
अनिल देशमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वो सिंह के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे. हालांकि, राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने उनको पद से हटाने की मांग की है.
परमबीर सिंह के खत पर सियासत गर्म, राज ठाकरे ने मांगा गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा
परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखकर दावा किया था कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे सहित कई पुलिस अफसरों को एक उगाही का रैकेट चलाने को कहा था. उन सभी को हर महीने 100 करोड़ की उगाही करने का लक्ष्य दिया गया था और उनसे रेस्टोरेंट, पब, बार और हुक्का पार्लर जैसी जगहों से वसूली करने को कहा गया था. सिंह ने बताया कि उनके सामने फरवरी में यह मांग रखी गई थी.मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा कि देशमुख ने कई मौकों पर पुलिस अफसरों के काम में दखलंदाजी की थी और वो उन्हें निर्देश देते थे कि उन्हें कोई केस हैंडल करना है या क्या आरोप तय करने हैं.
Video : अनिल देशमुख को देना ही होगा इस्तीफा : देवेंद्र फडणवीस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं