विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2019

महाराष्ट्र की सियासत: एनसीपी-कांग्रेस की बैठक के बाद ऐलान- 'शिवसेना के साथ मिलकर बनेगी सरकार'

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी तनातनी के बीच एनसीपी और कांग्रेस की बैठक खत्म हो गई है.

Also Read in
महाराष्ट्र की सियासत: एनसीपी-कांग्रेस की बैठक के बाद ऐलान- 'शिवसेना के साथ मिलकर बनेगी सरकार'
एनसीपी और कांग्रेस की बैठक खत्म
  • एनसीपी और कांग्रेस की बैठक खत्म
  • शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने का ऐलान
  • हम महाराष्ट्र में स्थिर सरकार देंगे: पृथ्वीराज चव्हाण
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी तनातनी के बीच एनसीपी (NCP) और कांग्रेस (Congress) की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक के बाद ऐलान किया गया है कि महाराष्ट्र में 'शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनेगी'. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, 'चर्चा सकारात्मक रही है. हम महाराष्ट्र में स्थिर सरकार देंगे और हम सरकार बनाएंगे.' वहीं कांग्रेस ने कहा है कि अभी कुछ चर्चा बाकी है, वो एक-दो दिन में पूरी हो जाएगी. इस दौरान एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, 'हमने सभी बिंदुओं पर चर्चा की.' 

Maharashtra News: PM मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार-कांग्रेस नेताओं की हुई बैठक, 'शिवसेना के साथ सरकार बनाने पर...'

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और NCP प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के बीच हुई मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब महाराष्ट्र में स्थिति साफ होती दिख रही है. इससे पहले कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना के साथ अलग-अलग बैठक की थी. 

महाराष्ट्र में सरकार गठन की कोशिशों के बीच शिवसेना ने अपने विधायकों को कपड़े, दस्तावेजों के साथ 'मातोश्री' बुलाया

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) वैचारिक रूप से हिंदुत्व समर्थक शिवसेना से हाथ मिलाने के पक्ष में नहीं थीं, शिवसेना ने महाराष्ट्र चुनाव के बाद सरकार में साझेदारी के मुद्दे पर सहयोगी दल बीजेपी से अपना रिश्ता तोड़ लिया था, लेकिन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के साथ शरद पवार के घर पर कांग्रेस-राकांपा (Congress-NCP) की बैठक से इतर हुई मुलाकात के बाद यह संकेत मिल रहे थे कि यह गठबंधन आकार ले रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCP, Congress, Shiv Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com