विज्ञापन

देश के 47% छात्र रोज 1 किमी से ज्यादा पैदल चलकर पहुंचते हैं स्कूल, सर्वे में खुलासा

ग्रामीण क्षेत्रों में यह स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण है. यहां 6 वर्ष से अधिक आयु के 40.5% छात्र रोजाना स्कूल या कॉलेज पहुंचने के लिए 1 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पैदल चलते हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा 29.6% है.

देश के 47% छात्र रोज 1 किमी से ज्यादा पैदल चलकर पहुंचते हैं स्कूल, सर्वे में खुलासा

देश में छात्रों के स्कूल और कॉलेज तक पहुंचने के साधनों को लेकर किए गए पहले अखिल भारतीय राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण में कई अहम तथ्य सामने आए हैं. सर्वेक्षण के मुताबिक, देश में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 47.3% छात्र अपने शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने के लिए 1 किलोमीटर से अधिक दूरी पैदल तय करते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में यह स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण है. यहां 6 वर्ष से अधिक आयु के 40.5% छात्र रोजाना स्कूल या कॉलेज पहुंचने के लिए 1 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पैदल चलते हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा 29.6% है.

Add image caption here

Add image caption here

जुलाई 2025 से जून 2026 के बीच किए गए इस सर्वेक्षण में देशभर के करीब 4.92 लाख परिवारों और 18.44 लाख से अधिक छात्रों से जानकारी जुटाई गई. सर्वे में यह भी सामने आया कि 1 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाले छात्रों में 37% छात्र पैदल, 29.5% बस, 15.8% साइकिल, 10.5% ऑटो रिक्शा, 0.8% ट्रेन/मोनोरेल/ट्राम और 0.7% कार का उपयोग करते हैं.

इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य लोगों की यात्रा संबंधी आदतों, परिवहन के साधनों, यात्रा के उद्देश्य और यात्रा की आवृत्ति को समझना है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह डेटा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की कमियों की पहचान करने, नए रूट विकसित करने, सेवाओं को बेहतर बनाने और उन क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाने में मददगार साबित होगा, जहां अभी परिवहन सुविधाएं सीमित हैं.

ये भी पढ़ें : अस्पताल के ठीक बाहर एंबुलेंस में धमाका, एक मरीज की जिंदा जलकर मौत; वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com