इंडोनेशिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) बहरीन और अफगानिस्तान सोमवार को उन मुस्लिम देशों में शामिल हो गए, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता नुपूर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की निंदा की और सभी धार्मिक आस्थाओं का सम्मान किए जाने की अहमियत पर ज़ोर दिया. सऊदी शहर जेद्दा में स्थित इस्लामिक सहयोग संगठन यानी ओआईसी ने भाजपा के बर्खास्त प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा था कि ये बयान भारत में इस्लाम के प्रति घृणा और दुर्व्यवहार और मुसलमानों के खिलाफ व्यवस्थित प्रथाओं को तेज करने के संदर्भ में आया है.
वहीं इस बयान के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत "ओआईसी सचिवालय की अनुचित और छोटी सोच वाली टिप्पणियों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है. भारत सरकार सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देती है." उन्होंने कहा कि एक धार्मिक व्यक्तित्व को बदनाम करने वाले आपत्तिजनक ट्वीट और टिप्पणियां कुछ व्यक्तियों द्वारा की गई थीं. वे किसी भी तरह से भारत सरकार के विचारों को नहीं दर्शाते हैं. संबंधित निकायों द्वारा इन व्यक्तियों के खिलाफ पहले ही कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- सिद्धू मूसे वाला हत्या मामले में एक और वीडियो सामने आया
OIC मुस्लिम बहुल देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसके सदस्य देशों में पाकिस्तान शामिल है. भारत ने देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने के लिए ओआईसी की अक्सर निंदा की है. OIC अकस्र जम्मू और कश्मीर से जुड़े मामले में भी टिप्पणी करता रहता है. ये संगठन खुद को "मुस्लिम दुनिया की सामूहिक आवाज" कहता है. (भाषा इनपुट के साथ)
VIDEO: पीएम ने लॉन्च किया नेशनल पोर्टल 'जनसमर्थ', लोगों को मिलेगा 13 योजनाओं का लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं