गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड पर जो प्राकृतिक विपदा आई है, वह राष्ट्रीय आपदा जैसी है। उन्होंने कहा, हम इस संकट से निबटने में राज्य सरकार को जो भी मदद कर सकते हैं, करेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
देहरादून:
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड पर जो प्राकृतिक विपदा आई है, वह राष्ट्रीय आपदा जैसी है। मोदी ने शुक्रवार रात देहरादून पहुंचने के शीघ्र बाद संवाददाताओं से कहा, संकट की इस घड़ी में पूरा देश इस पर्वतीय राज्य के साथ खड़ा है। हम इस संकट से निबटने में राज्य सरकार को जो भी मदद कर सकते हैं, करेंगे।
नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे हैं। राज्य के चार धामों खासकर केदारनाथ में भयंकर तबाही हुई है। केदारनाथ में भयावह स्थिति है। मोदी ने कहा कि वह शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मिलेंगे और इस स्थिति से निबटने के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी, उसकी पेशकश करेंगे।
गुजरात के मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित करने के लिए भी यहां हैं कि उत्तराखंड में फंसे उनके राज्य के लोग अपने घर वापस पहुंच जाएं। दो चार्टर्ड विमान 747 बोइंग विमान गुजरात के तीर्थयात्रियों को निकालने के लिए अहमदाबाद की उड़ान भरेंगे। इन विमानों में 140-140 यात्री सवार हो सकते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उत्तराखंड बाढ़, उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा, केदारनाथ धाम, नरेंद्र मोदी, विजय बहुगुणा, Uttarakhand Flood, Kedarnath Temple, Narendra Modi