अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने वाले कार्यकारी आदेश पर दस्तखत कर दिए हैं. इसमें अमेरिका ने अपने व्यापारिक साझेदारों से आयात पर 10 से 50 फीसदी के बीच अतिरिक्त मूल्य-आधारित (ऐड-वैलोरम) टैरिफ लगाने की घोषणा की है. 10 फीसदी शुल्क इस साल पांच अप्रैल से प्रभावी होगी. बाकी का टैरिफ नौ अप्रैल से लागू होगा. इस कार्यकारी आदेश के परिशिष्ट-I के मुताबिक भारत पर अतिरिक्त शुल्क 27 फीसदी है. केंद्रीय उद्योग और व्यापार मंत्रालय ट्रंप की इन घोषणाओं का भारत पर पड़ने वाले प्रभावों का अघ्यययन कर रहा है. इसके लिए वह हित धारकों के साथ बातचीत कर उनका आकलन भी जुटा रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप की घोषणाओं का क्या पड़ेगा प्रभाव
एक अमेरिकी राष्ट्रपति की इन घोषणाओं का क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका अध्ययन केंद्रीय वाणिज्य विभाग कर रहा है. वह विकसित भारत के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए विभाग सभी हितधारकों, जिसमें भारतीय उद्योग और निर्यातक शामिल हैं,उनसे बातचीत कर रहा है. विभाग यह जानने की कोशिश कर रहा है कि भारतीय उद्योग और निर्यातकों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा. उनकी प्रतिक्रिया लेकर स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है. विभाग नई अमेरिकी व्यापार नीति से पैदा होने वाले अवसरों का भी अध्ययन कर रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किस दिशा में जा रही है भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल 13 फरवरी को 'मिशन 500' की घोषणा की थी. इसका लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से अधिक कर 500 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है.इसके बाद से भारत और अमेरिकी एक लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं. इनमें आपसी हित के व्यापक मुद्दे और आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को और बेहतर बनाना शामिल है. यह वार्ता व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में और बढ़ोतरी पर केंद्रित है.
ये भी पढ़ें: एस जयशंकर ने 'लैंडलॉक' वाले बयान पर बांग्लादेश को सुनाया, पूर्वोत्तर को लेकर कह दी ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं