जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत के वक्त शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त दुनियाभर से आए नेताओं को संबोधित कर रहे थे, उनके सामने रखी 'भारत' लिखी नेमप्लेट इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिए जाने की अटकलों के बीच एक साफ़ संकेत दे रही थी. दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से विश्व के नेताओं को प्रेषित अंग्रेज़ी भाषा के निमंत्रण में India की जगह Bharat लिखने के फ़ैसले से देशभर में राजनीतिक विवाद शुरू हो चुका है.
इसी वजह से यह अटकल भी ज़ोर पकड़ चुकी है कि इस महीने के अंत में आहूत किए गए संसद के विशेष सत्र का उद्देश्य India का नाम बदलकर Bharat करने के प्रयास को औपचारिक रूप देना ही है.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
--- ये भी पढ़ें ---
* "मैं जी20 में क्यों हूं..." VIDEO में ऋषि सुनक ने बताए जी20 समिट के अपने लक्ष्य
* जी20 एजेंडा : किस-किस दिन, किस-किस वक्त, क्या-क्या करेंगे दुनियाभर के नेता
'भारत' नाम का उपयोग विदेशी प्रतिनिधियों के लिए बनाई गई जी20 पुस्तिका में भी किया गया है, जिसका शीर्षक है - 'Bharat, The Mother Of Democracy'. पुस्तिका में कहा गया है, "भारत देश का आधिकारिक नाम है... इसका उल्लेख संविधान और 1946-48 की चर्चाओं में भी है..."
भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं ने भी तीखे पलटवार करते हुए विपक्ष पर देश-विरोधी और संविधान-विरोधी होने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 1 की याद भी दिलाई है.
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 'भारत' शब्द का इस्तेमाल करने का फ़ैसला औपनिवेशिक मानसिकता के खिलाफ एक बड़ा संदेश है. उन्होंने कहा, "यह पहले ही हो जाना चाहिए था... इससे मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है... 'भारत' हमारा परिचय है और हमें इस पर गर्व है..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं