अब सिर्फ कुछ ही घंटे रह गए हैं, और भारत की राजधानी नई दिल्ली के काफ़ी बड़े हिस्से में बहुत-सी पाबंदियां लागू होने वाली हैं, क्योंकि शनिवार और रविवार को दुनियाभर के कई बड़े नेताओं का जमावड़ा यहां होने जा रहा है, जो जी20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने दिल्ली पहुंच रहे हैं, या पहुंचने वाले हैं.
अधिकतर कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में बनाए गए भारत मंडपम में आयोजित होंगे, लेकिन सभी नेता रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने जाएंगे. आइए, एक नज़र डालते हैं जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार और रविवार को किस-किस समय पर क्या-क्या कार्यक्रम होने जा रहा है. (जी20 शिखर सम्मेलन का प्रोविज़नल एजेंडा ख़बर के अंत में मौजूद PDF फ़ाइल में पढ़ें)
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या-क्या होगा शनिवार को...?
शनिवार को सुबह 9:30 बजे सभी देशों और शिष्टमंडलों के नेता शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम में पहुंचेंगे, और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाएंगे. इसके बाद सभी नेता और शिष्टमंडल प्रमुख लीडर्स लाउन्ज में एकत्र होंगे, जहां 10:30 बजे से सम्मेलन का पहला सत्र 'वन अर्थ' शुरू हो जाएगा.
तत्पश्चात 1:30 बजे तक लन्च भी हो जाएगा, और फिर तुरंत शुरू होगा द्विपक्षीय मुलाकातों का दौर. दोपहर 3 बजे भारत मंडपम में ही सम्मेलन का दूसरा सत्र 'वन फ़ैमिली' शुरू हो जाएगा. इस सत्र के उपरांत सभी नेता अपने-अपने होटलों में लौट जाएंगे.
शाम 7 बजे सभी नेता रात्रिभोज के लिए एक बार फिर एकत्र होंगे, और वेलकम फ़ोटोग्राफ़ खिंचवाई जाएंगी. रात्रि 8 बजे से 9:15 बजे तक सभी नेता रात्रिभोज के दौरा चर्चा करेंगे, और अंत में सभी लीडर्स लाउन्ज में एकत्र होकर 9:45 तक अपने होटलों की ओर रवाना हो जाएंगे.
यह रहेगा रविवार का कार्यक्रम...
इसके बाद रविवार, 10 सितंबर को सुबह 8:15 पर सभी नेता और शिष्टमंडल प्रमुख राजघाट पहुंचेंगे, जहां सभी पीस वॉल पर दस्तख़त करेंगे. इसके साथ इसी दौरान सभी नेता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, तथा इसके बाद महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीतों का लाइव परफ़ॉरमेन्स आयोजित किया जाएगा.
फिर सभी नेता और शिष्टमंडल प्रमुख लीडर्स लाउन्ज में एकत्र होकर भारत मंडपम के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 9:40 बजे पहुंचकर 10:15 बजे से पौधारोपण समारोह आयोजित किया जाएगा. सुबह 10:30 बजे शिखर सम्मेलन का तीसरा सत्र 'वन फ़्यूचर' शुरू होगा. इसी दौरान नई दिल्ली घोषणापत्र को अंगीकार किया जाएगा. फिर अंत में समापन समारोह एवं हस्तांतरण समारोह होगा, जिसके बाद निर्धारित द्विपक्षीय मुलाकातें कर सभी नेता व शिष्टमंडल प्रमुख सुविधानुसार अपने-अपने होटलों के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.
पढ़ें, जी20 शिखर सम्मेलन का प्रोविज़नल एजेंडा
जी20 शिखर सम्मेलन का प्रोविज़नल एजेंडा by NDTV on Scribd
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं