सड़क पर जरा सी लापरवाही जानलेवा होती है, इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं लेते हैं. यही वजह है कि रोजाना कई सड़क हादसों में लोगों की जान चली जाती है. नागपुर में खतरनाक ड्राइविंग कर रील बनाना जानलेवा साबित हुआ. खतरनाक ड्राइविंग के दौरान हुए हादसे में दो युवाओं की जानें गईं हैं और उनके तीन साथी अस्पताल में दाखिल हैं. ये पांचों उन्नीस से बीस की उम्र के बताए जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक रात को एक पार्टी से निकले ये युवा मस्ती के मूड में थे. कार चलाते हुए इसी दौरान वो रील बनाने लगे. इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे का जो वीडियो सामने आया है, उसमें चालक युवक को गाने पर मस्ती में झूमते देखा जा सकता है जिसके फ़ौरन बाद ये दुर्घटना होती है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
यूपी में जान जोखिम में डाल बनाई रील
इन दिनों उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक युवा का रील बनाने का वीडियो सामने आया है. दरअसल एनएच-9 हाईवे पर दौड़ती कार की डिग्गी पर सवार युवक अपनी जान जोखिम में डालकर रील शूट करा रहा है. साथ ही रील शूट करने के लिए कैमरामैन भी अपनी जान जोखिम में डाले हुए है. दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हापुड़ की सिटी कोतवाली क्षेत्र में इस वीडियो को शूट किया है.

शख्स शूट के दौरान आराम से पैर पर पैर बांधकर कार की डिग्गी पर बैठा हुआ है और मूछों पर ताव दे रहा है. ऐसी हरकतों की वजह से कई बार जानलेवा हादसे हो जाते हैं. पुलिस इन रील्स के मामलों में चालान आदि की कार्रवाई कर अपनी खानापूर्ति कर लेती है. लेकिन हाईवे पर इस तरह रील्स बनाने वाले युवाओं को रोकने के कोई उपाए नहीं किए जा रहे हैं. नतीजतन आए दिनों कोई ना कोई ऐसा हादसा हो जाता है, जिसमें लोगों की जान चली जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं