कर्नाटक के मैसूर में एक टीचर की क्रूर चेहरा सामने आया है. टीचर ने 16 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी. आरोप है कि टीचर ने छात्र की आंख प मुक्का मारा, जिससे उसकी आंख में खून का थक्का जम गया. आंख के आसपास काला पड़ गया. पीड़ित छात्र पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पिता की शिकायत के आधार पर मैसूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है.
मैसूर के लश्कर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, टीचर ने 16 साल के रेहान शरीफ नाम के छात्र की पिटाई की. आरोप है कि टीचर ने छात्र की आंख पर मुक्का मार दिया, जिससे छात्र की आंख में खून का थक्का जम गया. छात्र जब घर पहुंचा तो उसकी हालत देखकर घरवालों के होश उड़ गए. छात्र की आंख में खून उतर आया था और उसकी आंख के चारों तरफ काला निशाना पड़ गया. टीचर ने छात्र को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.
यह वीडियो भी देखें-
टीसी जारी कर स्कूल से निकालने की दी धमकी
टीचर ने छात्र को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया, तो उसका ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) जारी कर देंगे और उसे स्कूल से निकाल देंगे. छात्र के पिता वसीम शरीफ ने टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर लश्कर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- 'अगर हमारा चेहरा ऐसा नहीं होता...' दिल्ली में मणिपुर के टीचर की पीट-पीटकर हत्या, बेटे का छलका दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं