कर्नाटक के पूर्व सीएम और जनता दल सेक्युलर (JDS) नेता एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) को मोदी सरकार में केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग (Steel and Heavy Industries) मंत्री बनाया गया है. कुमारस्वामी ने मंगलवार को इस्पात और भारी उद्योग मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह स्वार्थी नहीं बनेंगे. बतौर केंद्रीय मंत्री के रूप में अब उनका फोकस सिर्फ गृह राज्य कर्नाटक नहीं, बल्कि पूरे देश पर होगा. इस बीच कुमारस्वामी ने एलन मस्क (Elon Musk) की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) को लेकर भी बड़ा बयान दिया.
जब एक रिपोर्टर ने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी से पूछा कि क्या टेस्ला जैसी कंपनी कर्नाटक में प्लांट सेट करने में दिलचस्पी लेगी? इसके जवाब में कुमारस्वामी ने कहा, "हां, ऐसा सकता है. हम इसके लिए पूरी कोशिश करेंगे." केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मेरी चिंता कर्नाटक तक सीमित नहीं है. यह पूरे देश के विकास की बात है. हम पूरी ईमानदारी से काम करेंगे."
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मोदी 3.0 ने शुरू किया 125 दिन के एजेंडे पर काम, जानें- लिस्ट में क्या है टॉप पर
कर्नाटक में BJP-JDS ने मिलकर लड़ा चुनाव
कर्नाटक में इस बार BJP ने JDS के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था. JDS को सिर्फ 2 सीटें मिली हैं. BJP ने कर्नाटक की 28 सीटों में से 19 पर जीत हासिल की है. बाकी सीटें कांग्रेस को मिली. राज्य में अभी कांग्रेस सत्ता में है.
एलन मस्क ने दी थी बधाई
लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद टेस्ला के CEO एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी. X के मालिक एलन मस्क ने कहा था कि वह भारत में अपनी कंपनियों के शानदार काम की उम्मीद करते हैं. मस्क ने शुक्रवार को कहा था, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई! मैं आशा करता हूं कि मेरी कंपनियां भारत में रोमांचक काम करेंगी."
पीएम मोदी ने भी दिया जवाब
पीएम मोदी ने भी एलन मस्क को जवाब दिया था. उन्होंने X पर लिखा, "मैं आपके शुभकामनाओं की सराहना करता हूं. हम हमारे सभी भागीदारों के लिए कारोबारी माहौल देना जारी रखेंगे."
पवार फैमिली में एक और चाचा VS भतीजा, अजीत के भतीजे को उनके खिलाफ ही उतार सकते हैं शरद
अमेरिका में हुई थी पीएम मोदी और एलन मस्क की मुलाकात
बता दें कि एलन मस्क ने पिछले साल जून में अमेरिका में पीएम मोदी से मुलाकात की थी. तब उन्होंने खुद को पीएम मोदी का प्रशंसक बताया था. मस्क ने तब कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में टेस्ला की एंट्री जल्द से जल्द होगी. मस्क अप्रैल में पहली बार भारत आने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम रद्द हो गया.
मार्च में केंद्र ने दी थी नई ईवी पॉलिसी को मंजूरी
इससे पहले मार्च में केंद्र सरकार ने भारत को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए अपनी नई ईवी पॉलिसी को मंजूरी दे दी. इस नई पॉलिसी में कंपनियों को कम से कम 4150 करोड़ रुपये निवेश करना होगा. अधिकतम निवेश पर कोई सीमा नहीं है. पॉलिसी के अनुसार, कंपनियों को तीन साल के अंदर भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग और ईवी का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू करना होगा. इस संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (MoCI) की ओर से आज (15 मार्च) नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.
नई पॉलिसी से लंबे समय से भारत में आने का रास्ता तलाश रही अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला के लिए भारत में एंट्री आसान हो गई है.
पद संभालते ही एक्शन में दिखे कृषि मंत्री शिवराज चौहान, टीम से कहा- राजनीति सेवा का जरिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं