महाराष्ट्र (Maharashtra) में जल्द होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दौरान फिर एक बार चाचा बनाम भतीजे की लड़ाई देखने मिल सकती है. इस लड़ाई का मैदान भी राज्य का बारामती होगा. राज्य के सियासी गलियारों में चर्चा है कि शरद पवार (Sharad Pawar), अपनी भतीजे अजीत पवार (Ajit Pawar) के खिलाफ उनके भतीजे युगेंद्र पवार को खड़ा कर सकते हैं. अजीत पवार पवार ने भले ही पिछले साल शरद पवार से बगावत कर दी, लेकिन उनके सगे भाई के लड़के युगेंद्र ने शरद पवार के प्रति अपना समर्थन जताया है.
युगेंद्र को अजीत पवार के खिलाफ उतारने की मांग
शरद पवार ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद भी कुछ ऐसा ही किया था. तब नतीजे आने के बाद जब पवार ने पहली बार प्रेस कांफ्रेंस की थी और उस वक्त उनकी बगल में पहली बार रोहित पवार नजर आए थे. रोहित, शरद पवार के पोते हैं. उस मौके के बाद रोहित अक्सर शरद पवार के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आने लगे. उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में रोहित पवार को टिकट दे दिया गया और वे कर्जत-जामखेड़ सीट से विधायक चुने गए.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अजीत पवार को हराना टेढ़ी खीर होगा साबित
हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान मुकाबला शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के बीच हुआ था. भले ही यह जंग ननद-भाभी के बीच की देखी गई हो, लेकिन असल में यह लड़ाई शरद पवार और अजीत पवार के बीच थी. इस लड़ाई में बड़े पवार ने बाजी मार ली, लेकिन जल्द होने जा रहे विधानसभा चुनाव में खेल अलग हो सकता है. 2019 का विधानसभा चुनाव अजीत पवार 1 लाख 65 हजार मतों के अंतर से जीते थे और उन्हें 83 फीसदी वोट मिले थे. ऐसे में अगर शरद पवार, युगेंद्र को अजीत पवार के सामने उतारने की सोच रहे हैं तो यह लड़ाई उनके लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकती है.
युगेंद्र के साथ ही महाराष्ट्र की सियासत में पवार परिवार के एक और सदस्य की एंट्री हो जाएगी. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी एक और पवार की एंट्री हुई थी, जब अजीत पवार ने अपने बेटे पार्थ को मावल लोकसभा सीट से उतारा था, लेकिन पार्थ वो चुनाव हार गए.
ये भी पढ़ें :
* नई सरकार के नए कर्णधार, इन सहयोगियों के हाथ BJP का दारोमदार, जानिए किसे मिली कितनी सीटें
* "उन लोगों से हाथ नहीं मिला सकता, जो संसदीय लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते" : शरद पवार का पीएम मोदी पर पलटवार
* शरद पवार नीत NCP ने अजित की पार्टी के खिलाफ 200 से अधिक शिकायतें दर्ज कराईं : रोहित पवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं