उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के महुआ खेड़ा क्षेत्र स्थित पनेठी एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में ट्रेनिंग के दौरान पायोनीर पीएनएच विमान लैंडिंग के समय बाउंड्री वॉल से टकरा गया, जिससे विमान के परखच्चे उड़ गए. हादसे में ट्रेनिंग ले रहे पायलट पर्व जैन बाल-बाल बच गए. घटना की पुष्टि नागरिक उड्डयन विभाग के एसएस अग्रवाल ने की है. बताया गया कि यह हादसा लर्निंग के दौरान विमान की तकनीकी गड़बड़ी या संतुलन बिगड़ने के चलते हुआ. घटना के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
यह हादसा रविवार दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर हुआ, जब पायोनीर पीएनएच नामक एक प्रशिक्षण विमान रनवे पर लैंडिंग करते समय फिसल गया और सीधे एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से जा टकराया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
टक्कर में उड़े विमान के परखच्चे
विमान में एकमात्र प्रशिक्षु पायलट पर्व जैन मौजूद थे, जो नागरिक उड्डयन विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत उड़ान अभ्यास कर रहे थे. टक्कर के बाद विमान के परखच्चे उड़ गए, खासकर दाहिनी विंग और आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट चुका था. गनीमत रही कि पर्व जैन को कोई गंभीर चोट नहीं आई. उन्हें एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और निगरानी के लिए अस्पताल भेजा गया.
विशेषज्ञों की टीम कर रही हादसे की जांच
नागरिक उड्डयन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एसएस अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि हादसे की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. विमान के ब्लैक बॉक्स और अन्य उपकरणों की बारीकी से जांच की जाएगी. फिलहाल विमान हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है. राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें- शिरडी की फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, Indigo ने बताया- फिर क्या हुआ
हूती मिसाइल हमले के बाद एयर इंडिया ने 6 मई तक स्थगित की तेल अवीव के लिए उड़ानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं