बिहार के मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक उपचुनाव की मतदान सूची में 724 वोटरों में से 138 के पिता का नाम मुन्ना कुमार है. जानकारी के मुताबिक यह मामला औराई प्रखंड के बूथ संख्या 54 से जुड़ा मामला है. बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव के लिए जारी मतदाता सूची में चौंकाने वाली गलती सामने आई है.
मुजफ्फरपुर का मामला
औराई प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी इस सूची में सैकड़ों मतदाताओं के पिता का नाम मुन्ना कुमार दर्ज किया गया है. सूची के मुताबिक 724 मतदाताओं में से मुन्ना कुमार के 138 पुत्र हैं. औराई मतदाता सूची में 138 मतदाताओं के पिता का नाम दर्ज है यह गलती मतदाताओं में न केवल भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है, बल्कि उन्हें मायूस भी कर रही है. इससे मतदाताओं में गहरी नाराजगी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बताया जा रहा कंप्यूटर एरर
इन मतदाताओं को आशंका है कि कहीं उन्हें मतदान से वंचित न कर दिया जाए. जानकारी के मुताबिक जिन मतदाताओं के पिता के नाम का पहला अक्षर एम है, उनका नाम यूनिकोड फॉन्ट की वजह से मुन्ना कुमार दर्ज हो गया. इसे कंप्यूटर एरर बताया जा रहा है. तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सरवणन एम ने बताया कि यह एक तकनीकी त्रुटि है. जिसे चुनाव बाद सुधारा जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस गलती के कारण किसी भी मतदाता को उनके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा. (कौशल किशोर की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं