विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2013

मुंबई में सात वर्षीय लड़की से बलात्कार, पड़ोसी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले हुए बलात्कार के इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पड़ोसी को शनिवार को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान इमरान शमीम खान (21) के रूप में की गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई शहर के शिवाजी नगर इलाके में एक सात वर्षीय लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले हुए बलात्कार के इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पड़ोसी को शनिवार को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान इमरान शमीम खान (21) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता को इस बारे में कल पता चला जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई और खान को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि खान अकेले रहता है। वह पीड़िता के घर के पास रहता था इसलिए उसकी लड़की और उसके माता-पिता से जान पहचान हो गई।

खान पर आरोप है कि उसने घटना वाले दिन लड़की को घर पर अकेले पाकर उसका बलात्कार किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई में रेप, मुंबई में बलात्कार, नाबालिग से रेप, Rape In Mumbai, Rape With Minor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com