विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

बॉम्बे अस्पताल के डॉ दीपक अमरापुरकर लापता, खुले मैनहोल में गिरने की आशंका

बताया जा रहा है कि उन्हें मैनहोल की ओर जाता देख कुछ लोगों ने आवाज़ लगाई, एक शख़्स ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

बॉम्बे अस्पताल के डॉ दीपक अमरापुरकर लापता, खुले मैनहोल में गिरने की आशंका
मुंबई में डॉक्टर लापता
  • डॉक्टर दीपक अमरापुरकर लापता हो गए हैं
  • कुछ लोगों ने मैनहोल की तरफ जाते देखा
  • बचाने की कोशिश की लेकिन सिर्फ छाता ही हाथ में रह गया
मुंबई: मुंबई में भारी बारिश के बीच एलफ़िंस्टन रोड से बॉम्बे अस्पताल के डॉक्टर दीपक अमरापुरकर लापता हो गए हैं. उनके एलफ़िंस्टन रोड पर खुले मैनहोल में गिरने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि उन्हें मैनहोल की ओर जाता देख कुछ लोगों ने आवाज़ लगाई, एक शख़्स ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

पढ़ें: मुंबई: बारिश में 12 घंटे तक फंसी रहीं गर्भवती पत्रकार ने बयां किया आंखों देखा मंजर

दरअसल, बॉम्बे अस्पताल के डॉ दीपक अमरापुरकर शाम से गायब हैं. शक है कि वह एलफ़िंस्टन रोड पर खुले एक मेन होल में गिर गए. कुछ लोगों ने आवाज दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. वह गिर गए उनका छाता ऊपर रह गया. अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है. उनके दोस्त और परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं. बीएमसी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं कि मैनहोल खुला क्यों था. खोजने की जिस तरह कोशिश होनी चाहिए थी वह भी नहीं हुई है. पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज किया.

पढ़ें: मुंबई में 2 लाख लोगों को आज करना होगा खाने का जुगाड़, नहीं आ पाएंगे 'डिब्बावाले'

 गौरतलब है कि मुंबई में भारी बारिश के बाद अब हालात सुधरने लगे हैं. वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर लोकल सेवा शुरू हो गई है. हालांकि यह रुक-रुक कर चल रही है. अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. तीन मौतें विक्रोली में दो इमारतों के ढहने से हुई हैं. इसके साथ ठाणे में पानी में बहने से तीन लोगों की मौत हो गई है. पिछले 12 सालों में बारिश की वजह से सबसे ज़्यादा भयावह हालात हैं. मंगलवार को सामान्य से 29 गुना ज्यादा बारिश हुई है. 1997 के बाद अगस्त में एक दिन की ये सबसे ज्यादा बारिश है. आज और गुरुवार को भी भारी बारिश का अलर्ट है. बिगड़ते हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Rain, Doctor Missing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com