विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2022

मुंबई: शादी समारोह से लौट रही बस हुई हादसे का शिकार, 1 की मौत, 10 घायल

रायगढ़ के खोपोली में निजी बस और कंटेनर वाहन की टक्कर में एक की मौत हो गई. इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं. बस एक शादी समारोह से लौट रही थी और 35 यात्रियों को लेकर जा रही थी.

मुंबई: शादी समारोह से लौट रही बस हुई हादसे का शिकार, 1 की मौत, 10 घायल
मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, बस में कुल 35 लोग सवार थे.

मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. आज सुबह करीब 7 बजे मुंबई की तरफ जाने वाली लेन पर एक बस और एक कंटेनर के बीच दुर्घटना हो गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है. जबकि 10 यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें यहां एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार शादी समारोह के बाद सिंधुदुर्ग से शहापुर लौट रही निजी बस को एक कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी. बस में 35 यात्री सवार थे.

टक्कर के कारण बस चालक बस से बाहर गिर गया और कंटेनर के नीचे आकर उसकी मौत हो गई. वाहनों को हटा दिया गया है और यातायात शुरू हो गया है. रायगढ़ पुलिस के अनुसार रायगढ़ के खोपोली में निजी बस और कंटेनर वाहन की टक्कर में एक की मौत हो गई. इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं. बस एक शादी समारोह से लौट रही थी और 35 यात्रियों को लेकर जा रही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Pune Expressway, Bus, Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com