Mumbai Fuel Price: अगर आप मुंबई में रहते हैं और आज अपनी गाड़ी लेकर बाहर निकलने वाले हैं, तो यह खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में मचे उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज ( 18 जून 2026 ) के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं.
इस समय मुंबईकरों के बीच सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या अगले 4-5 दिनों में ईंधन की कीमतें आसमान छूने वाली हैं या फिर आम जनता को महंगाई से थोड़ी राहत मिलने वाली है?
Petrol- Diesel Rate Today: मुंबई में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? (18 जून)
मुंबई में आज तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा है, लेकिन टैक्स स्ट्रक्चर के कारण यह अभी भी देश के सबसे महंगे शहरों में से एक है. आज के ताजा रेट्स इस प्रकार हैं:
पेट्रोल (Petrol): ₹111.78 प्रति लीटर
डीजल (Diesel): ₹97.83 प्रति लीटर
नोट: मुंबई से सटे ठाणे में आज पेट्रोल ₹111.38 और पुणे में ₹112.04 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. अगर आप मुंबई से बाहर जा रहे हैं, तो इन रेट्स को नोट कर लें.

अगले हफ्ते क्या होंगे दाम? बढ़ेंगे या घटेंगे रेट?
विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल क्रूड ऑयल करीब $75‑80 के आसपास बना हुआ है और यही वजह है कि कीमतों में तुरंत बड़ी बढ़ोतरी नहीं दिख रही. हालांकि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव बढ़ता है, तो छोटे स्तर पर बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता.
एक्सपर्ट्स और ग्लोबल मार्केट से जो संकेत मिल रहे हैं, वो आने वाले हफ्ते के लिए बहुत ज्यादा राहत भरे नहीं हैं. इसके पीछे 2 बड़े कारण हैं:
- कच्चे तेल में तेजी: ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) $80 प्रति बैरल के पार जाने की कोशिश कर रहा है. ओपेक (OPEC+) देशों के फैसलों और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण क्रूड महंगा हो रहा है. अगर यह $82 के पार गया, तो भारत में तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ेगा.
- कमजोर रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति में उतार-चढ़ाव जारी है. भारत अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है, इसलिए डॉलर मजबूत होने से भारत के लिए तेल खरीदना महंगा हो जाता है.
- फाइनल प्रेडिक्शन: बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, आने वाले हफ्ते (अगले 7 दिनों) में मुंबई में कीमतें ज्यादातर स्थिर रहेंगी. लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा, तो अगले हफ्ते के अंत तक पेट्रोल-डीजल के दामों में 30 से 60 पैसे प्रति लीटर की हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. दाम घटने के आसार फिलहाल बिल्कुल नहीं हैं.
दिल्ली से कोलकाता तक: अन्य महानगरों का हाल
मुंबई की तुलना में देश के बाकी बड़े शहरों में ईंधन थोड़ा सस्ता है:
नई दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 | डीजल ₹95.20
कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 | डीजल ₹99.82
चेन्नई: पेट्रोल ₹107.88 | डीजल ₹99.78
आज का अपडेट: |
|---|
| - पेट्रोल: ₹111.21 |
| - डीजल: ₹97.83 |
| - बदलाव: नहीं |
| - आगे क्या: हल्की बढ़ोतरी संभव |
स्मार्ट टिप: घर बैठे अपने शहर का रेट कैसे जानें?
देश में रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट होते हैं. एनडीटीवी की बेबसाइट पर भी आप रोजाना इंधन का रेट चैक कर सकते हैं. इसके लिए यहां क्लिक करें. इसके अलावा आप अपने फोन से एक साधारण SMS भेजकर भी ताजा रेट जान सकते हैं:
Indian Oil (IOCL): अपने फोन से `RSP <स्पेस> शहर का कोड` लिखकर 9224992249 पर भेजें.
Bharat Petroleum (BPCL): `RSP <स्पेस> शहर का कोड` लिखकर 923112222 पर सेंड करें.
टैंक अभी भरवाएं या नहीं?
काम की बात : चूंकि आने वाले दिनों में कीमतें घटने की कोई संभावना नहीं है और हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं, इसलिए अगर आप इस वीकेंड किसी लंबी ट्रिप पर निकल रहे हैं, तो आज ही टैंक फुल करा लेना एक समझदारी भरा फैसला होगा. क्योंकि अगले कुछ दिनों में कीमतें ऊपर जाने का जोखिम बना हुआ है.
पेट्रोल-डीजल की कीमत कैसे तय होती है? | How Are Fuel Prices Decided In India?
1. कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत: पेट्रोल-डीजल कच्चे तेल से बनते हैं. भारत अपनी जरूरत का 80-85% तेल आयात करता है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने से भी भारत में भी दाम बढ़ते हैं. यह सबसे बड़ा फैक्टर है.
2. डॉलर के मुकाबले रुपया : कच्चा तेल डॉलर में खरीदा जाता है, अगर रुपया कमजोर होगा तो तेल महंगा पड़ेगा.
3. रिफाइनिंग : कच्चे तेल को सीधे इस्तेमाल नहीं कर सकते और उसे रिफाइनरी में प्रोसेस करके पेट्रोल-डीजल बनता है. इस पूरी प्रक्रिया का खर्च भी कीमत में जुड़ता है.
4. ढुलाई + डीलर कमीशन: रिफाइनरी से पेट्रोल पंप तक पहुंचाने का खर्च और कई तरह के कमीशन और मार्जिन का भी दाम पर असर होता है.
5. टैक्स : भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत का बड़ा हिस्सा टैक्स होता है. जिसका सीधा असर दाम पर पड़ता है.
शहर-शहर दाम अलग क्यों?
हर राज्य का VAT अलग इसलिए हर शहर में फ्यूल के दाम में अंतर होता है.
रोज क्यों बदलते हैं दाम?
2017 से डेली प्राइसिंग सिस्टम लागू हुआ था. इसके बाद से हर सुबह 6 बजे कंपनियां नया रेट जारी करती हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर तुरंत दिखे.
स्रोत : https://www.ndtv.com/fuel-prices/petrol-price-in-delhi-state
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं