विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2023

"बदबू आने पर उनके घर गया तो..." : पड़ोसी ने बताया कैसे उसे मीरा रोड मर्डर के बारे में चला पता

पड़ोसी सोमेश श्रीवास्तव ने NDTV को बताया कि वह सबसे पहले गंध की जांच करने के लिए उनके घर गए. उन्होंने कहा, "पहली बार में किसी ने दरवाजा नहीं खोला. मैंने स्प्रे की आवाज सुनी जिसके बाद मनोज साने बाहर आए.

मुंबई: लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या

मुंबई: मुंबई में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी और उसे ठिकाने लगाने के लिए उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. 56 वर्षीय मनोज साने को मुंबई के मीरा रोड में अपने किराए के अपार्टमेंट में अपने साथी सरस्वती वैद्य की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अब इस मामले को लेकर पड़ोसियों ने बड़ा खुलासा किया है.

एक पड़ोसी, सोमेश श्रीवास्तव ने अधिकारियों को दंपति के फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना दी थी. पुलिस गंध के स्रोत की जांच करने के लिए दंपति के घर गई थी. पड़ोसी सोमेश श्रीवास्तव ने NDTV को बताया कि वह सबसे पहले गंध की जांच करने के लिए उनके घर गए. उन्होंने कहा, "पहली बार में किसी ने दरवाजा नहीं खोला. मैंने स्प्रे की आवाज सुनी जिसके बाद मनोज साने बाहर आए. मनोज साने ने मुझे बताया कि वह किसी काम से बाहर जा रहे हैं. इसके बाद मैंने बिल्डिंग एडमिनिस्ट्रेशन को अलर्ट किया और हमने तुरंत पुलिस को सूचित किया."

श्रीवास्तव ने NDTV को कहा कि जब पुलिस उनके फ्लैट में घुसी तो उन्हें कटर मिले. पुलिस को रसोई में तीन बाल्टियां भी मिलीं, जिसमें मनोज ने कथित तौर पर महिला के शरीर के अंगों को रखा था. पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए दंपति के घर से दो कटर और अन्य सबूत जब्त किए हैं.

अधिकारियों ने कहा कि शरीर के कुछ हिस्से गायब पाए गए हैं और उन्हें संदेह है कि आरोपी ने उसे धीरे-धीरे शहर के विभिन्न इलाकों में फेंक दिया होगा. सूत्रों का कहना है कि फ्लैट से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि पुलिस को तलाशी लेने में मुश्किल हो रही थी.

पुलिस उपायुक्त जयंत बाजबले ने कहा, "पुलिस को मीरा रोड इलाके की एक सोसाइटी से एक महिला का शव मिला है, जिसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए थे. ये जोड़ा लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. आगे की जांच जारी है." 

बता दें कि सड़ रहे शरीर के अंगों को प्लास्टिक की थैलियों और चादरों में भरकर बाहर निकाला गया. मीरा रोड के पुलिस उपायुक्त जयंत बजबाले ने कहा, "जो शरीर के अंग बरामद किए गए हैं, उन्हें विश्लेषण के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा गया है. नया नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. " हालांकि आरोपी मनोज साने ने दावा किया कि लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी.

ये भी पढ़ें:- 
श्रद्धा वालकर हत्याकांड से भी ज़्यादा घिनौना है मीरा रोड लिव-इन पार्टनर हत्याकांड

मीरा रोड मर्डर : अनाथ थी सरस्वती, 2014 में राशन की दुकान पर मिली थी अपने लिव-इन पार्टनर मनोज से

लेखक के बारे में
img
सुनील कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mira Road Murder Case, Live-in Partner Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com