विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2024

मुंबई: 'खोसला का घोसला' के एक्टर परवीन डबास सड़क दुर्घटना में हुए घायल

एक्टर परवीन डबास ने कई हिट फिल्मों में काम किया है. हाल ही में ये “मेड इन हेवन” सीजन दो और ताहिरा कश्यप की “शर्माजी की बेटी” में नजर आए थे.

मुंबई: 'खोसला का घोसला' के एक्टर परवीन डबास सड़क दुर्घटना में हुए घायल
अभिनेता परवीन डबास बांद्रा स्थित एक होली फैमिली अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है.
मुंबई:

फिल्म 'खोसला का घोसला' के एक्टर परवीन डबास एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए हैं और इस समय मुंबई के बांद्रा स्थित एक होली फैमिली अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. जानकारी के अनुसार आज सुबह शनिवार को वो सड़क हादसे का शिकार हुए हैं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. 50 वर्षीय डबास ने "मानसून वेडिंग", "मैंने गांधी को नहीं मारा", "खोसला का घोसला", "द परफेक्ट हसबैंड" और "द वर्ल्ड अनसीन" जैसी हिंदी और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में काम किया हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

परवीन डबास की पत्नी प्रीति झंगियानी ने एक बयान जारी कर सड़क हादसे की जानकारी दी. उन्होंने कहा हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि बॉलीवुड अभिनेता और प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक परवीन डबास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें दिल्ली में जन्मे अभिनेता ने हाल ही में “मेड इन हेवन” सीजन दो और ताहिरा कश्यप की “शर्माजी की बेटी” में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- बाइडन की कोठी में बैठेंगे PM मोदी समेत QUAD के 4 यार, चीन के लिए चक्रव्यूह!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khosla Ka Ghosla, Khosla Ka Ghosla Actor Parvin Dabas, Parvin Dabas Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com