विज्ञापन

मुंबई पर अगले दो तीन घंटे भारी, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

महाराष्ट्र में बीते 3-4 दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है. इससे मुंबई, पुणे, रायगढ, ठाणे, नासिक सहित आस-पास के कई जिलों में हाहाकार जैसी स्थिति है. रेल-सड़क यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

मुंबई पर अगले दो तीन घंटे भारी, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी
मुंबई में सेंट्रल और हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं. (फाइल फोटो)

मौसम विभाग ने मुंबई, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, अगले कुछ ही घंटों में इन इलाकों में आसमानी बिजली कड़कने, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों पर खतरा सबसे ज्यादा मंडरा रहा है. इस इलाके के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है.

प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और बेहद जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है. आइए जानते हैं कि आपके राज्य और जिले में मौसम का क्या हाल रहने वाला है.

मुंबई में बारिश की वजह हालात मुश्किल भरे हो रहे हैं. शहर के सेंट्रल और हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं. पश्चिम रेलवे पर रेल सेवाएं पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई हैं. प्लेटफॉर्म पर ट्रेनें आधे घंटे और कभी-कभी तो सीधे एक-एक घंटे की देरी से पहुंच रही हैं. फिलहाल चर्चगेट से वसई रोड के बीच ही ट्रेन यातायात शुरू है.

वहीं कल्याण-डोंबिवली में भारी बारिश के कारण नदी, नाले उफान पर, MIDC इलाके के घरों-बंगलों में पानी घुस गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

इन जिलों के लिए 'रेड अलर्ट'

मौसम विभाग ने 3 राज्यों के कुछ खास जिलों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं, गरज-चमक और 15 मिमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

मुंबई से सटे इन इलाकों में अगले 3 घंटे भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है.

  • महाराष्ट्र में मुंबई , मुंबई उपनगर, पालघर, पुणे, रायगढ़ और ठाणे.
  • गुजरात के अमरेली, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, दादरा और नगर हवेली, दमन, डांग, दीव, गीर सोमनाथ, जूनागढ़, महेसाणा, नर्मदा, नवसारी, पाटन, राजकोट, साबरकांठा, सूरत, तापी और वलसाड.
  • छत्तीसगढ़ में बालोद, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद और रायपुर.

इन राज्यों और जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'

इसके अलावा, मौसम विभाग ने कई राज्यों में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.

ये जिले प्रभावित हैं:

  • महाराष्ट्र में अहमदनगर और नासिक.
  • गुजरात में अहमदाबाद, आणंद, बोटाद, छोटा उदेपुर, दाहोद, देवभूमि द्वारका, गांधीनगर, जामनगर, कच्छ, खेड़ा, महिसागर, मोरबी, पंचमहल, पोरबंदर, सुरेंद्रनगर और वडोदरा. 
  • छत्तीसगढ़ में बलौदा बाजार, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चंपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, राजनंदगांव, सूरजपुर और सरगुजा. 
  • मध्य प्रदेश में अनूपपुर, बालाघाट, बैतुल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पन्ना, रायसेन, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरोली, टीकमगढ़, उमरिया और विदिशा.
  • राजस्थान में बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, चुरू, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनूं, जोधपुर, पाली, सीकर, सिरोही और उदयपुर. 
  • हरियाणा में भिवानी, हिसार, जींद, कैथल और करनाल. 
  • उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली. 
  • जम्मू-कश्मीर में बारामूला, बडगाम, डोडा, किश्तवाड़, कुपवाड़ा, मुजफ्फराबाद, पुंछ, राजौरी, रामबन और रियासी. 
  • ओडिशा में मयूरभंज और सुंदरगढ़.

मौसम विभाग ने बताया क्या करें और क्या न करें? 

खराब मौसम और भारी बारिश के इस तात्कालिक खतरे को देखते हुए मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने आम जनता के लिए कुछ बेहद जरूरी निर्देश जारी किए हैं.

मौसम विभाग ने कहा है कि तेज आंधी और बिजली कड़कने के दौरान भूलकर भी किसी पेड़, बिजली के खंभे या कमजोर हो चुकी इमारतों/होर्डिंग्स के नीचे शरण न लें. अगर घर से निकलना बेहद जरूरी हो, तो पहले अपने रूट का ट्रैफिक और जलभराव की स्थिति जरूर चेक कर लें.

अगले दो-तीन घंटों तक जब तक बहुत जरूरी न हो, लंबी दूरी या खुले में सफर करने से बचें. अपने स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की ओर से जारी किए जा रहे हर निर्देश और अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: सैकड़ों पेड़ गिरे, कई पुल टूटे, मुंबई-पुणे में बारिश और लैंडस्लाइड से त्राहिमाम, IMD की नई चेतावनी से दहशत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Weather  news, Mumbai Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com