विज्ञापन

रांची-पटना हाईवे पर दाल की लूट! ट्रक एक्सीडेंट के बाद लोगों की भीड़ जुटी, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

हादसा रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित मेघातरी काली मंडा के पास बुधवार सुबह टक्कर हुई. पढ़िए संजीव कुमार की रिपोर्ट.

रांची-पटना हाईवे पर दाल की लूट! ट्रक एक्सीडेंट के बाद लोगों की भीड़ जुटी, पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

कोडरमा घाटी (झारखंड) में भीषण सड़क हादसा हो गया. दो ट्रकों की टक्कर के बाद राहत कार्य की बजाय लोग दाल लूटने लगी. हादसा रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित मेघातरी काली मंडा के पास बुधवार सुबह टक्कर हुई. दोनों ट्रक आमने-सामने से रहे थे, बताया जा रहा है कि इसी दौरान अनियंत्रित हो गए. ट्रक पर नियंत्रण खोने से हादसा हो गया. हादसे के बाद एक ट्रक में लदे करीब 500 बोरा दाल सड़क पर बिखर गए. इसके बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और दाल लूटने की होड़ मच गई.

पुलिस ने स्थिति को संभाला

देखते ही देखते बड़ी मात्रा में लोगों ने दालें लूट ली. घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस ने अब उन लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है. बरामदगी के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है. 

ट्रैफिक भी रहा जाम

वहीं, हादसे के कारण कुछ समय के लिए रांची-पटना मुख्य मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाकर आवागमन को सामान्य कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Koderma Accident, Dal Loot, Truck Accident Jharkhand, Jharkhand Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com