विज्ञापन

पीएम मोदी के जवाब के बिना ही लोकसभा में पारित हो सकता है धन्यवाद प्रस्ताव-सूत्र

पीएम मोदी राज्य सभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे. गुरुवार शाम पांच बजे पीएम मोदी राज्य सभा में अभिभाषण दे सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, ये संभव है कि लोकसभा में वह धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब न दें. 

पीएम मोदी के जवाब के बिना ही लोकसभा में पारित हो सकता है धन्यवाद प्रस्ताव-सूत्र
संसद का बजट सत्र.
  • लोकसभा में पीएम मोदी का भाषण बुधवार को विपक्षी हंगामे के कारण स्थगित कर दिया गया
  • सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी लोकसभा में शायद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब न दें
  • पीएम मोदी राज्य सभा में गुरुवार शाम पांच बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना अभिभाषण दे सकते हैं
नई दिल्ली:

लोकसभा में बुधवार का दिन भी हंगामा भरा रहा. पीएम मोदी राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने ही वाले थे कि अचानक सदन को स्थगित कर दिया गया. पीएम मोदी का अभिभाषण शाम 5 बजे होना था. लेकिन विपक्ष ने ऐसा हंगामा किया कि पीएम मोदी सदन में बोल ही नहीं पाए. विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते सदन को ही गुरुवार के लिए स्थगित कर दिया गया. माना जा रहा था कि गुरुवार को पीएम मोदी लोकसभा में बोलेंगे. लेकिन अब सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये जरूरी नहीं कि पीएम मोदी सदन में बोलें हीं.

लोकसभा में पीएम मोदी नहीं बोलेंगे-सूत्र

पीएम मोदी के जवाब के बिना ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो सकता है, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. अगर लोक सभा में गतिरोध नहीं सुलझता है तो पीएम का जवाब होने की संभावना कम ही है. बता दें कि विपक्षी सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भाषण न होने देने का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर हमारे सदस्य को नहीं बोलने दिया तो सत्ता पक्ष के सदस्यों को भी नहीं बोलने दिया जाएगा.

राज्य सभा में बोलेंगे पीएम मोदी

 हालांकि पीएम मोदी राज्य सभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे. गुरुवार शाम पांच बजे पीएम मोदी राज्य सभा में अभिभाषण दे सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, ये संभव है कि लोकसभा में वह धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब न दें. 

किस बात पर विपक्ष कर रहा हंगामा?

दरअसल मंगलवार को राहुल गांधी ने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब के कुछ अंशों को सदन में कोट करने की कोशिश की. किताब के हवाले से वह दावा कर रहे थे कि चीन की सेना ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी. वहीं पीएम मोदी और नरवणे के संबंधों पर ही वह सवाल उठा रहे थे. इस पर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी अपत्ति जताई और उन्होंने राहुल पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया. वहीं बीजेपी-कांग्रेस सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. इस दौरान लोकसभा स्थगित हो गई और राहुल गांधी अपनी बात नहीं रख पाए. इस वजह से विपक्षी सांसद सदन में जमकर हंगामा कर रहे हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament Budget Session, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi In LokSabha, Pm Modi Address, Manoj Mukund Naravane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com