विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2022

स्विमिंग पूल में क्लोरीन गैस के रिसाव से आंध्र प्रदेश के 10 से अधिक स्कूली छात्र बीमार

स्विमिंग पूल अकादमी के सुपरवाइजर रामबाबू ने कहा कि घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुई. कुछ तैराकों ने हमसे अनुरोध किया कि उन्हें तैराकी की अनुमति दी जाए, क्योंकि 11 दिसंबर को उनकी एक प्रतियोगिता है.

स्विमिंग पूल में क्लोरीन गैस के रिसाव से आंध्र प्रदेश के 10 से अधिक स्कूली छात्र बीमार हो गए.

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले में एक स्विमिंग पूल में क्लोरीन गैस रिसाव के बाद 8 से 14 वर्ष की आयु के दस से अधिक छात्र बीमार पड़ गए. यह जानकारी स्विमिंग पूल अकादमी के सुपरवाइजर ने दी.

हादसा बुधवार को विजयवाड़ा नगर निगम स्विमिंग पूल में उस समय हुआ, जब बच्चे स्विमिंग पूल में अभ्यास कर रहे थे. पूल में क्लोरीन लीक होने से बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं. सभी बच्चे 50 मीटर के पूल में तैर रहे थे और 25 मीटर के पूल के एक टैंकर से क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ. बच्चे 11 दिसंबर को एलुरु में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे.

स्विमिंग पूल अकादमी के सुपरवाइजर रामबाबू ने कहा, "घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुई. कुछ तैराकों ने हमसे अनुरोध किया कि उन्हें तैराकी की अनुमति दी जाए, क्योंकि 11 दिसंबर को उनकी एक प्रतियोगिता है. हमने उन्हें नगर आयुक्त से अनुमति लेने के लिए कहा और उन्होंने कहा कि अनुमति है."

दस बीमार बच्चों को एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और एक बच्चे को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में स्वास्थ्य सुधार होने पर उसे भी सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. सभी छात्रों की हालत अब स्थिर है. अभिभावकों का कहना है कि क्लोरीन सिस्टम के रखरखाव व प्रबंधन की लापरवाही से यह घटना हुई है.

यह भी पढ़ें-

"खारिज...": जज नियुक्ति के लिए होने वाली कॉलेजियम बैठक की जानकारी सार्वजनिक नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट
मुख्यमंत्री का पद 1, दावेदार अनेक : हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज
राजस्थान में शादी समारोह में सिलेंडर फटने से दो बच्चों की मौत, 50 घायल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chlorine Gas Leak In Swimming Pool, Chlorine Gas Leak In Andhra Pradesh, Students Sick After Chlorine Gas Leak, Chlorine Gas Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com