एशियन पैरा गेम्स में भारतीय पैरा-आर्चरी स्टार शीतल देवी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने महिलाओं के कंपाउंड क्वालिफिकेशन राउंड में 720 में से 704 का स्कोर बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और एक नया एशियन रिकॉर्ड कायम किया, जो पिछले एशियन रिकॉर्ड से 6 अंक बेहतर है. जूडो में, कोकिला ने महिलाओं के -52kg इवेंट के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लिया है. शूटिंग रेंज में, भारतीय निशानेबाजों ने 10m एयर राइफल के दोनों फाइनल्स में अपनी जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया.
पुरुषों के फाइनल में, जिसमें राकेश निदागुंडी भी शामिल थे, स्वरूप उन्हाल्कर चौथे स्थान पर रहे और मेडल जीतने से बस कुछ ही दूर रह गए. महिलाओं के इवेंट में स्टार निशानेबाज अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल मुख्य आकर्षण हैं। वहीं, पैरा एथलेटिक्स, पैरा स्विमिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत का अभियान जोर पकड़ रहा है. ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में पैरालंपिक मेडलिस्ट निषाद कुमार, अजीत सिंह यादव और विश्व चैंपियन रिंकू हुड्डा भारतीय दल की अगुवाई कर रहे हैं, जबकि पैरा आर्चरी में शीतल देवी के साथ हरविंदर सिंह और पायल नाग भी हिस्सा ले रहे हैं.
Here are the live updates of Para Asian Games Day 1 from Aichi-Nagoya:
Asian Para Games LIVE:मोना ने जीता गोल्ड तो अवनी को मिला सिल्वर
अवनी ने LA2028 पैरालंपिक के लिए भी कोटा हासिल कर लिया है. मोना ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ही यह कोटा हासिल कर लिया था.
Asian Para Games LIVE: मोना का गोल्ड पर कब्जा
एशियाई पैरा खेलों के इतिहास में यह पहली बार है जब भारत ने 1-2 फिनिश हासिल किया है. किसी भी कैटेगरी की बात करें, भारत ने इससे पहले कभी भी एक ही शूटिंग इवेंट में गोल्ड और सिल्वर मेडल नहीं जीता था.
Asian Para Games LIVE: 10 मीटर एयर राइफल SH1 में भारत को गोल्ड और सिल्वर
2026 एशियाई पैरा खेलों में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल चुका है. महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 फाइनल में मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने टॉप दो स्थान हासिल करते हुए क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की है.
Asian Para Games LIVE: 10मीटर एयर राइफल शूटिंग में भारत को मिला गोल्ड
महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 फाइनल में मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने शानदार परफॉर्मेंस किया और भारत को गोल्ड और सिल्वर मेडल दिलाया है. मोना ने जहां गोल्ड अपने नाम किया तो वहीं अवनि ने सिल्वर पर कब्जा जमाया. दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. मोना ने अपना संयम बनाए रखा और 250.0 अंकों के साथ टॉप स्थान हासिल करने में सफल रहीं.
Asian Para Games LIVE: जूडो में कोकिला का पदक पक्का
भारत की कोकिला ने महिलाओं के जे2 -52kg जूडो सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा विश्व चैंपियन चीन की यी लियू को हरा दिया और गोल्ड मेडल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली. इस जीत के साथ कोकिला ने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है।. फाइनल में कोकिला का मुकाबला किर्गिस्तान की आइबिके उलानबेक किजी से होगा.
Asian Para Games LIVE: पुरुषों की 10m एयर राइफल SH1 फाइनल
पुरुषों की 10m एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 फाइनल शुरू हो गया है, जिसमें भारत के स्वरूप महावीर उन्हाल्कर और राकेश निदागुंडी हिस्सा ले रहे हैं. क्वालिफिकेशन राउंड में ये दोनों खिलाड़ी सबसे आखिरी स्थान पर रहे थे. लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
Asian Para Games LIVE, Judo: महिला J2 -52kg सेमीफाइन
भारतीय जूडोका कोकिला ने महिलाओं के J2 -52kg सेमीफाइनल में चीन की मौजूदा विश्व चैंपियन यी लियू को हराकर कम से कम एक सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है.अब वह गोल्ड मेडल मैच में किर्गिस्तान की ऐबिके उलानबेक किजी का सामना करेंगी, जो दोपहर 12:30 बजे खेला जाएगा.
Asian Para Games LIVE: शीतल ने आर्चरी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय पैरा-आर्चरी स्टार शीतल देवी ने महिलाओं के कंपाउंड क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 720 में से 704 अंक हासिल करके विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने 698 अंकों के पिछले एशियाई रिकॉर्ड को 6 अंकों के अंतर से पीछे छोड़ दिया.