विज्ञापन

यूपी का नया 'सुपर कॉरिडोर'! मुरादाबाद-बरेली हाईवे होने जा रहा है 6-लेन, दिल्ली-लखनऊ तक का सफर होगा आसान

Moradabad Bareilly Highway: मुरादाबाद और बरेली के बीच 122 किमी लंबे NH-30 को फोर लेन से सिक्स लेन में बदला जाएगा. प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद यात्रा समय करीब 30 मिनट घटेगा और दिल्ली-लखनऊ रूट पर ट्रैफिक दबाव कम होगा.

यूपी का नया 'सुपर कॉरिडोर'! मुरादाबाद-बरेली हाईवे होने जा रहा है 6-लेन, दिल्ली-लखनऊ तक का सफर होगा आसान
दिल्ली-लखनऊ रूट पर बड़ा अपग्रेड
NDTV

यूपी के दो बड़े शहर मुरादाबाद और बरेली के बीच नेशनल हाइवे-30 को अपग्रेड किया जा रहा है. इस हाइवे को फोर-लेन से सिक्स-लेन में बदला जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हाइवे पर सफर करना और आसान हो जाएगा. मुरादाबाद-बरेली हाइवे के अपडेट होने के बाद इन दोनों शहरों से दिल्ली और लखनऊ की यात्रा भी सुगम हो जाएगी. यह प्रोजेक्ट दिल्ली-लखनऊ रूट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी जरूरी बातें यहां बता रहे हैं.

कहां से कहां तक बन रहा हाइवे?

मुरादाबाद-बरेली हाइवे कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है. यह पहले से चालू नेशनल हाइवे है. अब सरकार इस हाइवे पर रफ्तार बढ़ाने और ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए इसे सिक्स लेन का बनाने जा रही है. यह हाइवे करीब 122 किमी लंबा 6-लेन कॉरिडोर होगा, जो मुरादाबाद से बरेली तक रामपुर, मिलक, दलपतपुर और धनेता होते हुए जाता है, जिसमें दलपतपुर और धनेता में स्वीकृत 6-लेन फ्लाईओवर शामिल हैं. इस प्रोजेक्ट पर करीब 94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

आधा घंटा कम हो जाएगी दूरी

मुरादाबाद से बरेली जाने में फिलहाल दो से ढाई घंटे का वक्त लगता है. वहीं ट्रैफिक के समय यहां और ज्यादा वक्त बर्बाद होता है. ऐसे में इस कॉरिडोर के अपग्रेड होने के बाद यह सफर आधा घंटा तक कम हो जाएगा. यहां भारी वाहनों और लोकल ट्रैफिक कम हो जाएगा. 

दिल्ली और लखनऊ का सफर होगा आसान

बरेली-मुरादाबाद हाइवे दिल्ली-लखनऊ हाइवे का हिस्सा है. NHAI के अनुसार, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रोजाना करीब 35 हजार पीसीयू का प्रेशर है, जबकि चार लेन हाईवे की क्षमता 10 हजार पीसीयू और छह लेन की मानक क्षमता 20 हजार पीसीयू मानी जाती है. अगले 10-15 सालों को देखते हुए इस हाइवे का चौड़ीकरण जरूरी है. इस हाइवे के अपग्रेड होने के बाद दिल्ली से लखनऊ और बीच के कई शहरों का सफर और आसान हो जाएगा.

इन शहरों और जिलों को होगा फायदा

इस हाइवे के अपग्रेड होने के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों का सीधा फायदा होगा. यह हाईवे दिल्लीसे शुरू होकर यूपी रुहेलखंड और अवध क्षेत्र से गुजरते हुए लखनऊ पहुंचता है. इस हाइवे के अपडेट होने के बाद गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर और लखनऊ का सफर आसान होगा.

गंगा एक्सप्रेसवे समेत इन सुपर फास्ट कॉरिडोर से होगा कनेक्ट

मुरादाबाद-बरेली हाइवे यूपी के कई एक्सप्रेसवे से भी जुड़ता है. यूपी के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे से यह जुड़ेगा. यात्री बदायूं या शाहजहांपुर से इस पर सफर कर सकेंगे. गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे यूपी का सबसे बड़ा प्रस्तावित एक्सप्रेसवे है. यह हाइवे इस एक्सप्रेसवे से भी जुड़ सकता है. वहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पहले से ही इससे कनेक्ट है. इसके अलावा जब यात्री बरेली से आगे शाहजहांपुर और हरदोई के रास्ते लखनऊ की तरफ बढ़ेंगे, तो यह हाईवे आगे चलकर संडीला/लखनऊ के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कनेक्टिंग हब से जुड़ता है.

यह भी पढ़ें: गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे तैयार, छपरा से 11-12 घंटे में दिल्ली, बुंदेलखंड-पूर्वांचल से गंगा एक्सप्रेस-वे तक कनेक्ट होगा, यूपी-बिहार से NCR तक सुपरफास्ट रफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moradabad, Bareilly Highway Accident Zones, NHAI, UP Highway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com