विज्ञापन

मॉनसून तो आया पर अब तक 40% कम बरसे बादल, मौसम विभाग का कम बारिश वाला अपडेट डरा रहा

देश में मॉनसून की एंट्री तो हो गई है, लेकिन इसकी धीमी रफ्तार ने मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है. 1 जून से 18 जून के बीच भारत में सामान्य से 40% कम बारिश दर्ज की गई है.

मॉनसून तो आया पर अब तक 40% कम बरसे बादल, मौसम विभाग का कम बारिश वाला अपडेट डरा रहा
मौसम विभाग ने मॉनसून की धीमी रफ्तार पर जताई चिंता
IANS

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के इलाकों में गर्मी का सितम जारी है. वहीं दक्षिण भारत के बाद अब मध्य भारत तक मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की रफ्तार इस साल धीमी है. मॉनसून में सामान्य से कम बारिश हो रही है. इसे लेकर मौसम वैज्ञानिक चिंता जता रहे हैं. 01 जून से 18 जून के बीच देश में औसत से 40% कम बारिश दर्ज की गई है. इस साल जून महीने के दौरान देश में अब तक औसत से काफी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है.

जून में 40 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 01 जून से 18 जून के बीच देश में बारिश औसत से 40% कम रिकॉर्ड की गई है. आमतौर पर 01 जून से 17 जून के बीच देश में औसतन 80.6 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस साल अब तक सिर्फ 48.5 मिलीमीटर बारिश हुई है.

जून में सामान्य से कम बारिश

जून में सामान्य से कम बारिश
Photo Credit: IMD

सबसे कम बारिश मध्य भारत क्षेत्र में दर्ज की गई है, जहां 01 जून से 18 जून के बीच औसत से 63% कम बारिश दर्ज की गई है.

वहीं दूसरी सबसे ज्यादा बारिश की कमी पूर्वी और उत्तरपूर्वी भारत में देखी गई जहां इन 18 दिनों के दौरान औसत से 46% कम बारिश हुई है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की कमी 21% रही, जबकि  उत्तर-पश्चिम भारत देश का एकमात्र क्षेत्र रहा जहां बारिश औसत से 2% ज्यादा रिकॉर्ड की गई है.

कहां कितनी हुई बारिश?

कहां कितनी हुई बारिश?
Photo Credit: IMD

क्यों कम हो रही बारिश?

इसकी एक बड़ी वजह दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का धीमा पड़ना है. मॉनसून ने इस साल तीन दिन की देरी से केरल में दस्तक दी और  पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र और पूर्वी भारत के राज्यों में इसके आगे बढ़ने की रफ्तार थम गई है. उदाहरण के लिए, मॉनसून के मुंबई पहुंचने की नार्मल डेट 11 जून है, लेकिन इसके 7 दिन बाद भी मॉनसून मुंबई नहीं पहुंचा है.

मॉनसून पर ताजा क्या अपडेट?

भारत मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं.

यह भी पढ़ें: आज फिर आंधी, बारिश का अलर्ट, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक 5 दिन बदलेगा मौसम, मॉनसून में देरी

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
वरिष्ठ संपादक (पॉलिटिकल और करंट अफ़ेयर्स)
हिमांशु शेखर मिश्रा भारत सरकार, संसद, राजनीति, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण से जुड़े मामले कवर करते हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क में UN का सालाना सम्मलेन (2003)... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Update, Monsoon Update 2026, IMD Monsoon 2026 Forecast, IMD Monsoon Forecast, IMD Monsoon Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com