देश के ज्यादातर राज्यों में बीते कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है. इस झुलसा देने वाली गर्मी के बीच केरल में मॉनसून की दस्तक एक सुखद एहसास जैसी बात है. मौसम विभाग के अनुसार 30 मई (गुरुवार की दोपहर) को मानसून ने केरल के पश्चिमी घाट पर अपनी दस्तक दी है. कहा जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में मॉनसून देश के कई राज्यों में पहुंच जाएगा. यानी अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में राहत की बारिश हो सकती है. आपको बता दें कि मौसम विभाग का अनुमान था कि केरल में इस बार 1 जून को मॉनसून दस्तक देगा लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी से दो दिन पहले ही मानसून केरल पहुंच चुका है.

क्या होता है मॉनसून
अगर मॉनसून को सरल शब्दों में समझें तो इसका मतलब होता है मौसम. मॉनसून दक्षिण एशिया के मौसम को प्रभावित करने वाला सबसे बड़ा फैक्टर है. भारत जैसे देश में मॉनसून से फसल की पैदावार और भूमिगत जल की उपलब्धता सीधे तौर पर जुड़ी हुई है. सरल भाषा में समझें तो मॉनसून उन हवाओं को कहते हैं जो गर्मी के मौसम के बाद दिशा बदलती हैं. ये हवाएं अपनी दिशा बदलकर इस समय ठंड से गर्म इलाकों की तरफ बहने लगती हैं. चुकि ये ठंडे इलाकों से बहती हुई गर्म प्रदेश में आती हैं लिहाजा इन हवाओं में नमी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. यही वजह है कि ये भारत में केरल के तट से टकराते ही बारिश करती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

केरल के बाद किस राज्य में कब तक हो सकती है मॉनसून की पहली बारिश
केरल में मॉनसून के लैंडफॉल के बाद मौसम विभाग ने देश के दूसरे राज्यों में मॉनसून कब पहुंचेगा इसे लेकर एक मैप जारी किया है. इस मैप के अनुसार दिल्ली में 30 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है, वहीं राजस्थान में 25 जून से लेकर 5 जुलाई के बीच मॉनसून पहुंच सकता है, मध्य प्रदेश में मॉनसून 15 जून से 25 जून के बीच बारिश करा सकता है, बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो यहां मॉनसून 20 जून से 25 जून के बीच पहुंचने की उम्मीद है. वहीं बिहार और झारखंड में मॉनसून की पहली बारिश 15 जून तक हो सकती है. दक्षिण के राज्यों में 1 जून से 10 जून के बीच मॉनसून के पहुंचने की संभावना है. आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मॉनसून के आने में एक से दो दिन की देरी या जल्दी दिख जाती है. ऐसे में इन तय तारीखों में कुछ बदलाव हो सकता है.

देश के कई राज्यों में पारा 50 डिग्री के पार पहुंच चुका है
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते कई दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है. राजधानी दिल्ली में भी बुधवार को पारा 52 डिग्री के पार पहुंच गया. राजस्थान के चुरु में पारा 50 डिग्री, श्रीगंगानगर में 49.4 और पिलानी और फलौदी में 49 डिग्री तक पहुंच गया था. वहीं उत्तर प्रदेश के झांसी में भी पारा 48 डिग्री के पार पहुंच गया था. बिहार के कई शहरों में भी तापमान सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं