Live: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक होने वाली है. जिसमें ट्रस्ट से जुड़े कुछ अहम फैसले हो सकते हैं. वहीं बैठक से पहले राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी से मुलाकात की है.
Live Updates
Live: मुंबई में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बारिश के बीच 80 से 90 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. बारिश के बीच मुंबई में बीएमसी ने हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है. हालात को संभालने और राहत कार्यों के लिए BMC और अन्य एजेंसियों के करीब 15,000 अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे ग्राउंड पर तैनात किए गए हैं.
Live Updates
Live: मॉनसून देश में पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है. मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र-गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. भारी बारिश का असर रेलवे सेवाओं पर भी पड़ रहा है. महाराष्ट्र में लगातार बरसात से 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा. जबकि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड की वजह से बंद हो गया है. एमपी के उज्जैन में नर्मदा और झिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
Live Updates
अयोध्या पहुंचे वीएचपी के बजरंग लाल बागड़ा
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले विहिप नेता बजरंग लाल बागड़ा का अयोध्या आना और ट्रस्ट पदाधिकारियों से मिलना कई कयासों को जन्म दे रहा है. चर्चा है बजरंग लाल बागड़ा ट्रस्ट में शामिल किए जा सकते हैं. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंगलाल बागड़ा को संगठन के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है. फरवरी 2024 में अयोध्या में आयोजित विहिप की प्रन्यासी मंडल एवं प्रबंध समिति की बैठक में उन्हें अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चुना गया था. राजस्थान के रहने वाले बागड़ा का कार्यक्षेत्र दिल्ली है. विहिप में शामिल होनेसे पहले वह नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) के चेयरमैन रह चुके हैं.
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष से मिले कृष्ण मोहन
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी से मुलाकात करने पहुंचे है. दोनों के बीच बातचीत चल रही है. कृष्ण मोहन राम मंदिर दान गबन मामले के शिकायतकर्ता हैं. कृष्ण मोहन के ही तहरीर पर ही 8 नामजद और एक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मुलाकात के दौरान विश्व हिंदू परिषद के बजरंग लाल बागड़ा भी साथ मौजूद है.
पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जुलाई को तीन देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं. वह दिल्ली से इंडोनेशिया के जकार्ता के लिए रवाना हुए है. यहां से पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की यात्रा पर भी जाएंगे.
मुंबई में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ड
मुंबई में भारी बारिश जारी है. जबकि मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. मुंबई और आसपास के इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर तेज रफ्तार के साथ हवाएं चलने की संभावना है. बीएमसी ने बारिश के बीच लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. 15000 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों को 24 घंटे के लिए तैनात किया गया है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की पहली बैठक
अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना के बाद पहली बार राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित हो रही है. दोपहर में 3 बजे से बैठक आयोजित होगी. जिसमें कुछ अहम फैसले हो सकते हैं. दान चोरी मामले के बाद यह पहली बैठक है ऐसे में सबकी निगाहें भी इस पर टिकी हैं. बताया जा रहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट में भी आने वाले दिनों में कुछ अहम बदलाव दिख सकते हैं.
अमरनाथ यात्रा के लिए चौथा जत्था रवाना
अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से चौथा जत्था पवित्र गुफा की यात्रा के लिए रवाना हुआ है. यहां 9 जुलाई तक के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है. अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों में भारी उत्साह दिख रहा है.
तेहरान में निकाली जाएगी अली खामेनेई की अंतिम यात्रा
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में जारी हैं. 6 जुलाई को तेहरान में उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे. खामेनेई के ताबूत को शहर के प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा. जिसमें धार्मिक नेता, ईरान के सरकारी अधिकारी और सेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे. वहीं ईरान में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है.
देश में मॉनसून हुआ एक्टिव
भारत में मॉनसून एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने 6 जुलाई को भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, यूपी, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मेघालय, झारखंड समेत कई राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना आज जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मॉनसून और तेज हो सकता है.