विज्ञापन
20 days ago

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक हुई. ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया. चढ़ावा चोरी के मामले में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे और इस बीच उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चंपत राय की जगह विश्व हिंदू परिषद के बजरंग बागड़ा को महासचिव बनाया जा सकता है. वहीं अनिल मिश्रा की जगह नीरज दौनेरिया को ट्रस्टी बनाए जाने की संभावना है.

Live Updates :-

मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष का चयन करेगा ट्रस्ट

ट्रस्ट मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष का चयन करेगा. इसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हावड़े होंगे.

राम मंदिर ट्रस्ट को अब तक 3264 करोड़ रुपए दान में मिले

राम मंदिर ट्रस्ट के गठन से लेकर 31 मार्च 2026 तक ट्रस्ट को चंदे के तौर पर 3264 करोड़ रुपए प्राप्त हुए. इसमें से 2370 करोड़ रुपए मंदिर निर्माण और अन्य मदों में खर्च किए गए. ट्रस्ट को चढ़ावे के तौर पर शुरू से लेकर अब तक 582 करोड़ रुपए मिले हैं. इनमें से 391 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं. बाकी बची हुई राशि बैंक में जमा है.

विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव को ट्रस्ट से हटाया गया

ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव उर्फ गोपाल नागरकटे को भी ट्रस्ट से हटाया गया. ट्रस्ट को नकद के अलावा 2926 वस्तुएं दान के तौर पर प्राप्त हुईं. चांदी को गलाकर छड़ी बनाई गई है. ट्रस्ट के गलाई गई चांदी की तस्वीर और वजह का हिसाब रखने का दावा किया है.

राम मंदिर में चल रही ट्रस्ट की बैठक ख़त्म

बैठक में चंपत राय, अनिल मिश्रा के इस्तीफे को स्वीकार किया गया

चंदा चोरी पर गहन चिंतन किया गया 

एसआईटी की जांच की डिटेल डिसकस की गई 

गोपाल राव को मीटिंग रूम में नहीं आने दिया गया, वो कंट्रोल रूम तक सीमित रहे

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक

कृष्ण मोहन को चंपत राय और अनिल मिश्रा से जुड़ी जिम्मेदारी संभालने के लिए दी गई

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक खत्म, माना कि वित्तीय व्यवस्था में हुई बड़ी चूक

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक खत्म हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में ट्रस्ट ने माना कि राम मंदिर की वित्तीय व्यवस्था में बड़ी चूक हुई है. लापरवाहियां होती रहीं, उन्हें नजरअंदाज किया जाता रहा.

राम मंदिर दान चोरी मामला

करुणेश, अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा की रिमांड मांगी गई है 

अयोध्या पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी है

कल दोपहर 12:00 होगी सुनवाई

बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा की भूमिका पर सदस्यों ने नाराज़गी जताई

स्टेटमेंट जारी कर सकता है राम मंदिर ट्रस्ट

महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि हम लोगों ने राम मंदिर में अपना पूरा जीवन दे दिया. स्वामी विश्वप्रशन्नतीर्थ ने कहा कि ये कलंक लगा है.

स्टेटमेंट जारी कर सकता है राम मंदिर ट्रस्ट

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 5:30 बजे के करीब स्टेटमेंट जारी कर सकता है.

श्रद्धालुओं के विश्वास और भावनाओं की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- स्वामी परमानंद गिरी

ट्रस्ट की बैठक में स्वामी परमानंद गिरी ने कहा कि श्रद्धालुओं के विश्वास और भावनाओं की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने व्यवस्था में सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया.

गोपाल राव को ट्रस्ट की मीटिंग से बाहर किया गया

गोपाल राव को ट्रस्ट की मीटिंग से बाहर किया गया, ट्रस्ट के सदस्यों ने ट्रस्टी न होने का हवाला देकर किया बाहर, बैठक में शामिल होने पहुंचे थे गोपाल राव

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक

स्वामी परमानंद गिरी ने कहा कि धर्म की रक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है. जब लोग आस्था से जुड़ते हैं तो छोटी-छोटी बातों का खयाल रखना चाहिए.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक

बैठक में चंदा चोरी पर सबसे पहले खेद व्यक्त किया गया

महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में बैठक में सबसे पहले खेद व्यक्त किया गया 

कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने मीटिंग का एजेंडा रखा 

स्वामी गोविंद देव गिरी ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े पर विचार का प्रस्ताव रखा 

ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में शामिल साधु संतों की तरफ से कहा गया कि इस कांड की वजह से बहुत ज्यादा आस्था पर सवाल खड़े हुए हैं

ट्रस्ट की बैठक में गोविंद गिरी ने कहा कि बहुत बड़ी गलती हो गई है. जिससे राम भक्तों के आस्था पर ठेस पहुंची है. कुछ जगहों पर खामियां थी जिन्हें उस वक़्त धयान नहीं दिया गया.

कृष्ण मोहन ने बैठक में बताया कि शुरुआती जांच में जब अनियमितता पाई गई तब एफआईआर दर्ज करवाई गई

राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा किया मंजूर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का ट्रस्ट से इस्तीफा मंजूर हो गया है. चढ़ावा चोरी के मामले में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे और इस बीच उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. इसके अलावा अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दिया था. इन इस्तीफों पर फैसले के लिए ही यह बैठक बुलाई गई थी, जिसमें इन्हें मंजूर कर लिया गया. अब चंपत राय ट्रस्ट के महासचिव के पद पर नहीं रहेंगे. हालांकि ट्रस्ट के नियमों के अनुसार वह सदस्य बने रहेंगे, लेकिन उनके पास कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं होगी.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक

सूत्र- चंपत राय और अनिल मिश्रा एक साथ मौजूद

चंपत राय और अनिल मिश्रा दोनों ही बैठक में नहीं पहुंचे हैं

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक

गोविंद देव गिरी के द्वारा चर्चा के प्रस्ताव के बाद महंत नृत्य गोपाल दास ने कुछ शब्द कहे-

इस पूरे घटनाक्रम से मैं आहत हूँ 

हिंदूओं की आस्था से जुड़ा मामला है

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर चर्चा लगातार जारी है

वासुदेवानंद बोल रहे है

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT और चंदे के कथित गबन की चल रही जांच पर भरोसा जताया गया है.

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक

चंपत राय बैठक में शामिल नहीं होंगे- सूत्र

अनिल मिश्रा भी नहीं हैं बैठक में

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक

शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती अब अपनी बात रख रहे हैं

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित की गई एसआईटी की जांच पर भरोसा जताया गया.

यूपी सरकार के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद वीसी के जरिए बैठक से जुड़े

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में यूपी सरकार के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद वीसी के माध्यम से जुड़े

SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट संजय प्रसाद को ही सौंपी थी

संजय प्रसाद राम मंदिर ट्रस्ट के पदेन सदस्य हैं

इस बात की संभावना है कि SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी

Acs home के नाते ट्रस्ट के सदस्य भी है

चंपत राय की जगह VHP के बजरंग बागड़ा को बनाए जा सकते हैं महासचिव

ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चंपत राय की जगह विश्व हिंदू परिषद के बजरंग बागड़ा को महासचिव बनाया जा सकता है. वहीं अनिल मिश्रा की जगह नीरज दौनेरिया को ट्रस्टी बनाए जाने की संभावना है.

यूपी कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्तावों पर लगी मुहर

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है. बताया जा रहा है कि यूपी कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्ताव पास हुए हैं. 

सतलुज फिल्म पर आप प्रवक्ता का बड़ा बयान

फिल्म सतलुज को OTT प्लेटफॉर्म से हटाए जाने पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कुलदीप धालीवाल का कहना है कि पंजाब के काले दौर पर बनी फिल्म को OTT से हटा दिया गया है. इससे पहले दो बार नाम बदला गया था, इसके बाद भी फिल्म को हटा दिया गया है. सिखों की आवाज बुलंद करने वाली फिल्म मानव अधिकारों पर बनी थी.

मुंबई में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर भरा पानी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का असर रेलवे सेवाओं पर भी पड़ रहा है. भारी बारिश के कारण विरार-नालासोपारा-वसई और पालघर के बीच पटरियों पर जलभराव हो गया है. जिससे यहां पश्चिम रेलवे का यातायात ठप हो गया है. लोकल सहित लंबी दूरी की ट्रेनें रुकने से यात्रियों भीड़ भी बढ़ रही है. जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बात करूंगा: गोविंद गिरी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी का कहना है कि वह अगले चार दिनों तक अयोध्या में ही है. उन्होंने बताया कि आज की बैठक के बाद मैं आपसे मिलूंगा. आप सब के साथ मिलकर मैं सारी बात करूंगा. माना जा रहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद वह पूरी जानकारी दे सकते हैं. (ANI) 

भारी बारिश से बद्रीनाथ धाम मार्ग पर भूस्खलन

उत्तराखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी है. बद्रीनाथ धाम मार्ग पर भूस्खलन हुआ है, जिससे यहां यातायात प्रभावित हुआ था. ऐसे में यहां मरम्मत का काम जारी है. सुपरवाइजर सानु मिश्रा ने बताया कि बारिश में जो पत्थर आता है उसके लिए पत्थरों की कटिंग करके नीचे लाया जा रहा है. बाद में इस पर जाली लगेगी. भूस्खलन को ठीक किया जा रहा है, लूज पत्थर को नीचे गिराया जा रहा है. ताकि ट्रैफिक जल्दी से जल्दी खुल सके.' (ANI)

अयोध्या पहुंचे वीएचपी के बजरंग लाल बागड़ा

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले विहिप नेता बजरंग लाल बागड़ा का अयोध्या आना और ट्रस्ट पदाधिकारियों से मिलना कई कयासों को जन्म दे रहा है. चर्चा है बजरंग लाल बागड़ा ट्रस्ट में शामिल किए जा सकते हैं. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंगलाल बागड़ा को संगठन के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है. फरवरी 2024 में अयोध्या में आयोजित विहिप की प्रन्यासी मंडल एवं प्रबंध समिति की बैठक में उन्हें अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चुना गया था. राजस्थान के रहने वाले बागड़ा का कार्यक्षेत्र दिल्ली है. विहिप में शामिल होनेसे पहले वह नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) के चेयरमैन रह चुके हैं. 

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष से मिले कृष्ण मोहन

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी से मुलाकात करने पहुंचे है. दोनों के बीच बातचीत चल रही है. कृष्ण मोहन राम मंदिर दान गबन मामले के शिकायतकर्ता हैं. कृष्ण मोहन के ही तहरीर पर ही 8 नामजद और एक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मुलाकात के दौरान विश्व हिंदू परिषद के बजरंग लाल बागड़ा भी साथ मौजूद है. 

पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जुलाई को तीन देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं. वह दिल्ली से इंडोनेशिया के जकार्ता के लिए रवाना हुए है. यहां से पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की यात्रा पर भी जाएंगे. 

मुंबई में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ड

मुंबई में भारी बारिश जारी है. जबकि मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. मुंबई और आसपास के इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर तेज रफ्तार के साथ हवाएं चलने की संभावना है. बीएमसी ने बारिश के बीच लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. 15000 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों को 24 घंटे के लिए तैनात किया गया है. 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की पहली बैठक

अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना के बाद पहली बार राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित हो रही है. दोपहर में 3 बजे से बैठक आयोजित होगी. जिसमें कुछ अहम फैसले हो सकते हैं. दान चोरी मामले के बाद यह पहली बैठक है ऐसे में सबकी निगाहें भी इस पर टिकी हैं. बताया जा रहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट में भी आने वाले दिनों में कुछ अहम बदलाव दिख सकते हैं. 

अमरनाथ यात्रा के लिए चौथा जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से चौथा जत्था पवित्र गुफा की यात्रा के लिए रवाना हुआ है. यहां 9 जुलाई तक के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है. अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों में भारी उत्साह दिख रहा है.

तेहरान में निकाली जाएगी अली खामेनेई की अंतिम यात्रा

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में जारी हैं. 6 जुलाई को तेहरान में उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे. खामेनेई के ताबूत को शहर के प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा. जिसमें धार्मिक नेता, ईरान के सरकारी अधिकारी और सेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे. वहीं ईरान में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. 

देश में मॉनसून हुआ एक्टिव

भारत में मॉनसून एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने 6 जुलाई को भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, यूपी, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मेघालय, झारखंड समेत कई राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना आज जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मॉनसून और तेज हो सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Monsoon Rainfall, Amarnath Yatra, Ram Mandir Chadawa Chori, Ali Khamenei Funeral, PM Modi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com