दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से तीन दिन पहले केरल पहुंच चुका है. इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है. विभाग की ओर से कहा गया कि 29 मई को मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है, जबकि इसकी शुरुआत की सामान्य तौर पर एक जून से होती है. गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून को भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था का लाइफलाइन माना जाता है.
27 मई को शुरू होने की थी भविष्यवाणी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, " दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 1 जून की शुरुआत की सामान्य तारीख के मुकाबले रविवार, 29 मई को केरल में प्रवेश किया है." इससे पहले, आईएमडी ने 15 दिन पहले बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात आसनी के अवशेषों की मदद से 27 मई को केरल में शुरुआत की भविष्यवाणी की थी.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
Southwest Monsoon has set in over Kerala today, the 29th May , 2022 pic.twitter.com/H3mOkJB54s
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 29, 2022
पूर्वानुमान में चार दिनों की मॉडल त्रुटि थी. हालांकि, शेष मौसम प्रणालियों का प्रभाव जो दक्षिणी प्रायद्वीप पर बना रहा, वो कम हो गया. बता दें कि आईएमडी की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया था कि केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. आगे के लिए भी स्थितियां अनुकूल हैं. दक्षिण पश्चिम मॉनसून अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ रहा है.
इन जगहों पर बारिश होने की संभावना
बुलेटिन के अनुसार पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्वी भारत तक पश्चिमी हवाओं और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ का प्रभाव बना हुआ है. जिसके तहत पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगह गरज के साथ छिटपुट वर्षा हो सकती है.
अगले पांच दिनों में यहां हो सकती है बारिश -
- 30 और 31 मई को उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा की संभावना है.
- 29 मई से 01 जून के दौरान असम-मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है.
- केरल और लक्षद्वीप में गरज / बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
- अगले 5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है.
- इसके अतिरिक्त कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है. वहीं, अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है.
- जबकि 29 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगह ओलावृष्टि की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान देश में हीट वेव की स्थिति की संभावना नहीं है.
यह भी पढ़ें -
अभी थमा नहीं है बिजली संकट, 2015 के बाद पहली बार भारत करने जा रहा 'कोयला आयात' : रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं