विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2017

मोहाली में होटल मालिक ने 60 साल की पत्नी की गोली मारकर हत्या की

होटल मालिक निरंकार सिंह (60) ने अपनी पत्नी कुलवंत कौर (60) को नजदीक से ही चार गोलियां मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

मोहाली में होटल मालिक ने 60 साल की पत्नी की गोली मारकर हत्या की
  • कार में पत्नी से हुई थी कहासुनी
  • दंपति के बच्चे ब्रिटेन में रहते हैं
  • आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है
मोहाली: पंजाब पुलिस ने बुधवार को एक होटल मालिक को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कार में बहस हो गई, जिसके बाद पति ने पत्नी को गोली मार दी. होटल मालिक निरंकार सिंह (60) ने अपनी पत्नी कुलवंत कौर (60) को नजदीक से ही चार गोलियां मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

बिहार में एक ही आदमी की 2 पत्नियों की गला रेत कर हत्या

होटल मालिक को घटनास्थल मोहाली के फेस-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के सामने से गिरफ्तार किया गया.  उसने अपने लाइसेंसी हथियार से पत्नी पर गोलियां चलाई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. निरंकार सिंह के दिल की जांच कराने के लिए दोनों चंडीगढ़ के पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) जा रहे थे.

पिता की हुई थी हत्या, बेटी ने जज बनकर किया पिता के सपने को साकार

सिंह मोहाली फेस-10 में सराओ होटल का मालिक है जो चंडीगढ़ से 15 किलोमीटर की दूरी पर है. पुलिस ने कहा कि निरंकार अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन में बसे हुए थे। वे 2004 में मोहाली आ गए थे. दंपति के दोनों बच्चे ब्रिटेन में ही बसे हुए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohali, Man Killed His Wife, Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com