दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा एक्शन मोड में है. भाजपा जल्द ही विधानसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट जारी कर सकती है. इसके अलावा भाजपा को चुनाव में मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव का शंखनाद जापानी पार्क से करेंगे. पहले ये रैली 29 दिसंबर को होनी थी, मगर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की मृत्यु के बाद रैली की तिथि को बदल दिया गया है. अब पीएम मोदी 5 जनवरी को परिवर्तन रैली करेंगे. पीएम मोदी इस रैली के माध्यम से प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात भी दे सकते हैं.
इस रैली से कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि पीएम की इस रैली से काफी कुछ बदल सकता है. हालांकि, अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग के द्वारा नहीं की गई है. भाजपा ने भी अभी तक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है. माना जा रहा है कि इस रविवार को जापानी पार्क में पीएम मोदी की रैली के बाद भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट जारी कर सकती है. कहा जा रहा है कि इस लिस्ट में करीब 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा. इसमें कुछ नाम पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद के भी हो सकते हैं. इसके अलावा दूसरी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल लोगों को भी भाजपा वरीयता के अनुसार टिकट देगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल इस बार पूरी तरह से चुनावी मोड में है. दिल्ली में जनता को लुभाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने कई चुनावी वायदे किए हैं. उन्होंने कहा है कि वे 21,00 रुपये प्रतिमाह दिल्ली में रह रही महिलाओं को देंगे. साथ ही साथ 18,000 रुपये मंदिर के पुजारियों को देंगे.
दिल्ली भाजपा ने कहा है कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो दिल्ली में आप द्वारा स्कीम्स जारी रहेंगी. इसके अलावा भाजपा ने इशारा दिया है कि वे दिल्ली की जनता को वैसी ही स्कीम के बारे में बताएंगे, जैसे आम आदमी पार्टी ने बताया था.
पीएम मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में 1675 फ्लैट्स का अनावरण किया. देखा जाए तो चुनावी कैंपेन के लिए ये एक बहुत ही बड़ा मूव साबित हो सकता है. गौरतलब है कि दिल्ली में फरवरी के मध्य चुनाव होना है. ऐसे में भाजपा हर हाल में सत्ता चाहती है. 1998 से अबतक भाजपा ने सत्ता में नहीं लौटी है. इस बार परिवर्तन रैली की मदद से भाजपा दिल्ली की जनता से संवाद करने की कोशिश कर रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं