नरेंद्र मोदी रविवार शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह आज शाम को 7 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति भवन में शुरू होगा. नरेंद्र मोदी के साथ-साथ मोदी 3.0 कैबिनेट के भी कई मंत्री इस दौरान शपथ लेंगे. ऐसे में आज सुबह से ही कुछ सांदसों के पास कॉल जाना शुरू हो गया है और अब तक 49 नाम सामने आए हैं.
सूत्रों के मुताबिक जीतनराम मांझी, जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल को बुलाया गया है. सूत्रों के मुताबिक, इनके मंत्री बनने की संभावना है. नितिन गडकरी, सुदेश महतो, एचडी कुमार स्वामी, राजनाथ सिंह, प्रह्लाद जोशी और जयंत चौधरी, राम मोहन नायडू और पी चंद्रशेखर को कॉल गई है. यहां देखें पूरी लिस्ट -
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पार्टी | इन नेताओं के पास गया कॉल |
बीजेपी | अमित शाह |
टीडीपी | राम मोहन नायडू |
जेडीयू | एचडी कुमारस्वामी |
एलजेपी | चिराग पासवान |
हम पार्टी | जीतनराम मांझी |
शिवसेना | प्रताप राव जाधव |
आरएलडी | जयंत चौधरी |
अपना दल | अनुप्रिया पटेल |
रामदास अठवले |
नीतीश-नायडू के लिए अपनाया है ये फॉर्मूला
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की तरफ से सहयोगियों से कह दिया गया है कि वह अभी दबाव न बनाएं. मंत्रिमंडल विस्तार के दूसरे चरण में उनकी मांगों का ख्याल रखा जाएगा. इस पर सहमति बनने के बाद किस दल को कितनी हिस्सेदारी मिलेगी, यह फाइनल हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और नीतीश की पार्टी जेडीयू के कोटे से एक-एक कैबिनेट मंत्री और एक एक राज्य मंत्री बनाया जाएगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11.30 बजे अपने आवास पर चाय पर अपने सहयोगी दलों के नेताओं और संभावित मंत्रियों से मुलाकात करेंगे.
यह भी पढ़ें :
शपथ ग्रहण के लिए सांसदों को आने लगे फोन, जीतनराम मांझी, जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल को बुलाया
ललन सिंह से लेकर राम मोहन नायडू और चिराग पासवान तक...ये होंगे मोदी 3.0 कैबिनेट के मंत्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं