मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला संसद तक पहुंच गया है. संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार को भी इस मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. अब इस घटना को लेकर पीड़ित महिला के पति ने एक बयान दिया है. INDIA TV से बातचीत में पीड़िता के पति ने कहा कि भीड़ मेरी पत्नी पर जानवरों की तरह टूट पड़ी थी. उन्होंने कहा कि जिस दिन ये हुआ वो मेरे लिए सबसे दर्दनाक दिन था.
पीड़ित महिला के पति ने कहा कि उनकी पत्नी को भीड़ अपने साथ अलग से लेकर गई. उन्हें जबरदस्ती कपड़े उतारने के लिए भी मजबूर किया गया. बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद मणिपुर पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गौरतलब है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद देश भर में आक्रोश के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार शाम को कहा था कि मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने के भयावह मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, राज्य पुलिस ने भी बताया था कि दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या चार हो गई है. राज्य पुलिस ने कहा कि कथित अपराधियों में से एक को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. 32 वर्षीय व्यक्ति की पहचान हुइरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है, जिसे महिलाओं का वीडियो वायरल होने के बाद थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया. वीडियो में हरे रंग की टी-शर्ट पहने व्यक्ति एक महिला को घसीटते हुए नजर आ रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा था कि वीडियो देखने के बाद, हमने जघन्य अपराध की निंदा करने का निर्णय लिया और हम इसे मानवता के खिलाफ अपराध कहते हैं...आगे की जांच चल रही है और जो लोग इसमें शामिल हैं उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा और देश के कानून के अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा." एन बीरेन सिंह ने घोषणा की है कि राज्य अपराधियों के लिए मृत्युदंड की मांग करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं