महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. राज्य में लाउडस्पीकरों को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की पुणे इकाई ने कहा है कि अगर आने वाले दिनों में मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो वह शहर भर के पुलिस थानों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे. पार्टी ने यह भी कहा कि अगर उनकी मांग तुरंत पूरी नहीं की जाती है तो वे इसके नतीजों के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे.
पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता को लिखे एक पत्र में, पुणे मनसे के महासचिव हेमंत संबुश ने कहा कि लाउडस्पीकर विवाद "अभी खत्म नहीं हुआ है", हमारे पास तब तक आंदोलन जारी रखने के निर्देश हैं जब तक कि लाउडस्पीकर स्थायी रूप से हटा नहीं दिए जाते. उन्होंने लिखा, " लाउडस्पीकर एक सामाजिक मुद्दा है और हम धार्मिक दरार पैदा नहीं करना चाहते हैं. ,"
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हेमंत संबुश ने कहा, "पूरे पुणे शहर में 400 से 450 मस्जिदें हैं. लगभग सभी मस्जिदों पर लाउडस्पीकर हैं जो अनधिकृत हैं. लाउडस्पीकरों को हटा दिया जाना चाहिए या उन्हें स्थायी रूप से बंद रखा जाना चाहिए ताकि आसपास रहने वाले नागरिकों को परेशानी न हो जोर से शोर, " मनसे नेता ने मस्जिदों के मौलवियों से शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल बंद करने के लिए लिखित में आश्वासन देने की मांग की.
ये भी पढ़ें: चेन्नई: हिरासत में मौत के मामले में पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी तय, हत्या का केस दर्ज
हेमंत संबुश ने कहा, "हम अज़ान के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम इस पर अड़े हैं कि यह लाउडस्पीकर पर नहीं होनी चाहिए. इन सभी मस्जिदों के मौलवी हमें पुलिस के माध्यम से लिखित में सूचित करें कि उन्होंने लाउडस्पीकर को हटा दिया है या बंद कर दिया है, ताकि कानून-व्यवस्था बाधित न हो." मनसे नेता ने कहा, "अगर ऐसा किया जाता है तो कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं बनेगी और कोई धार्मिक या सामाजिक दरार नहीं होगी." इसके साथ ही उन्होंने मांगों को पूरा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी.
VIDEO: वीडियो का हेडलाइन यहां पेस्ट करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं