विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2023

"मिट्टी में मिला दूंगा..": असद के एनकाउंटर के बाद ट्रेंड करने लगा CM योगी का पुराना बयान

अतीक अहमद के बेटे असद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया, इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक महीने पुराना बयान एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

उमेश पाल हत्याकांड में खूंखार गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद को उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया, इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक महीने पुराना बयान एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

25 फरवरी को, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित कर रहे थे, और उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अखिलेश यादव के साथ आमने-सामने होने के दौरान, उन्होंने कहा कि वह यूपी से माफिया राज पूरी तरह से खत्म कर देंगे.

"मैं माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा"
CM योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर उंगली उठाते हुए कहा, "क्या यह सच नहीं है कि अतीक अहमद, जिस पर पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है, समाजवादी पार्टी द्वारा पोषित माफिया का हिस्सा है, और हमने केवल उसकी कमर तोड़ने का काम किया है? और मैं आज इस सदन से कह रहा हूं, मैं इस माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा." 

वीडियो यहां देखें:
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath's Old Video, Asad Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com