90s का एक हिंदी गाना बहुत ही कमाल है. ये 1993 की मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म का रोमांटिक गाना है, जो उस वक्त के लड़की-लड़कों का फर्स्ट चॉयस बन गया था. कॉलेज के हर लड़की-लड़के इसे अपने वॉकमैन या स्टीरियो पर रिपीट में सुनते थे. इस गाने का टाइटल 'चोरी चोरी मैंने भी तो' है. यह हिंदी गाना साल 1993 में आई फिल्म दलाल का है, जो उस समय की चर्चित फिल्मों में से एक थी.
बप्पी लाहिड़ी का संगीत और अंजान के बोल
'चोरी चोरी मैंने भी तो' गाने को कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया था, जिसकी मिठास 90 के दशक की याद दिला देती है. 'चोरी चोरी मैंने भी तो' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का के बीच की वो रोमांटिक केमिस्ट्री है जो आज भी लाखों दिलों को छूता है. बप्पी लाहिड़ी का संगीत और अंजान के बोल इस गाने की जान हैं. जिसने इसे हिट करने में मदद की. गाने की लोकप्रियता इतनी रही कि इसके यूट्यूब वीडियो करोड़ों व्यूज पार कर चुके हैं और यह आज भी 90 के रोमांटिक प्लेलिस्ट में टॉप पर है.
मिथुन चक्रवर्ती की दलाल
फिल्म दलाल में मिथुन चक्रवर्ती, आयशा जुल्का, राज बब्बर, शक्ति कपूर, रवि बहल, इंद्रानी बनर्जी और टिन्नू आनंद जैसी दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे. फिल्म हिंदी और बंगाली दोनों भाषाओं में शूट हुई थी. दलाल फिल्म 1993 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म रही और सुपर-हिट मानी गई. इसकी शुरुआती सफलता मुख्य रूप से बप्पी लाहिड़ी के गानों, खासकर 'गुटुर गुटुर' और इस रोमांटिक ट्रैक की वजह से हुई. संगीत एल्बम मिथुन की फिल्मों के लिए बप्पी लाहिड़ी का अंतिम हिट अल्बम में से एक माना जाता है.
यह भी पढ़ें | 90s का वो रोमांटिक गाना जो बस-ट्रक से लेकर गांव-कस्बों तक में हुआ मशहूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं