विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2023

महाराष्ट्र के पालघर में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (बलात्कार) तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

महाराष्ट्र के पालघर में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
पीड़िता ने सोमवार को मामले में शिकायत दर्ज कराई है.
पालघर:

महाराष्ट्र पुलिस ने पालघर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 24 वर्षीय आदिवासी युवक को गिरफ्तार किया है. वाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात नेहलपाड़ा में रविवार शाम को हुई, जब 16 वर्षीय लड़की शौच करने घर से बाहर गई थी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी उसे जबरदस्ती पास के एक खेत में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. पीड़िता ने सोमवार को मामले में शिकायत दर्ज कराई है.

अधिकारी ने जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (बलात्कार) तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Minor Raped In Palghar Maharashtra, Palghar Maharashtra, Police Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com