विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2019

नाबालिग लड़की से दो साल तक 30 लोग करते रहे रेप, हुआ ऐसे खुलासा

जांच अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हमने कल एक मामला दर्ज किया था और आज दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

नाबालिग लड़की से दो साल तक 30 लोग करते रहे रेप, हुआ ऐसे खुलासा
प्रतीकात्मक तस्वीर.
मलप्पुरम:

केरल के मलप्पुरम जिले में एक नाबालिग लड़की का दो साल से भी अधिक वक्त तक करीब 30 लोगों ने कथित तौर पर यौन शोषण किया. पुलिस ने रविवार को बताया कि 12 साल की लड़की का बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस को जिले में बाल हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दी गई थी.

जांच अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हमने कल एक मामला दर्ज किया था और आज दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि पुरुषों के एक समूह ने दो साल से भी अधिक वक्त तक लड़की का ‘यौन शोषण'' किया. पुलिस लड़की के पिता की भूमिका की भी जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि लड़की ने मजिस्ट्रेट को अपना बयान दे दिया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Minor Girl, Kerala News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com