विज्ञापन

गला घोंटा, पत्थर से कुचला, फिर शव भी जला दिया... केरल में एक्स बॉयफ्रेंड ने 18 साल की लड़की की कर दी हत्या

निशांत ने पहले नित्या का गला घोंटा और फिर उस पर कई बार पत्थर से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गला घोंटा, पत्थर से कुचला, फिर शव भी जला दिया... केरल में एक्स बॉयफ्रेंड ने 18 साल की लड़की की कर दी हत्या
आरोपी निशांत ने नित्या को बेरहमी से मार डाला.
NDTV

केरल के इडुक्की जिले में 2023 में शुरू हुआ एक रिश्ता एक भयानक हत्या के साथ खत्म हो गया. आरोप है कि 18 साल की एक युवती की उसके पूर्व प्रेमी ने गला घोंटकर और पत्थर से वार करके हत्या कर दी. बाद में आरोपी ने उसके शव को जला दिया. आरोपी 19 साल का निशांत है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

मृतका की पहचान तमिलनाडु के बोदिनायकानूर में परमशिवम कोइल स्ट्रीट की रहने वाली नित्या के रूप में हुई है.

बहाने से मिलने बुलाया और कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार, दोनों 2023 से रिश्ते में थे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. आरोप है कि निशांत ने नित्या से संपर्क किया और उसे अपने रिश्ते के बारे में बात करने के बहाने पूपारा में मिलने के लिए बुलाया.

11 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे, दोनों पूपारा के एक चाय बागान में मिले. बातचीत के दौरान ही उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

पुलिस का कहना है कि निशांत ने नित्या का गला घोंटा और फिर उस पर पत्थर से कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

लेकिन क्रूरता यहीं खत्म नहीं हुई

हत्या के कुछ घंटों बाद, आरोपी शव को ठिकाने लगाने और अपराध के सबूत मिटाने के लिए वापस लौटा.

पुलिस के अनुसार, रात 10 बजे के बाद निशांत ने नित्या के शव को अपने ऑटो-रिक्शा में रखा और पाम्बला बांध इलाके में ले गया. वहां उसने शव पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी.

बांध के पास मिले जले हुए अवशेष

बाद में बांध के पास उस युवती के जले हुए अवशेष मिले, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी.

हत्या के बाद निशांत ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और छिप गया. आखिरकार पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और राजकुमारी इलाके से हिरासत में ले लिया.

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि निशांत ने नित्या की हत्या क्यों की?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Murder, Ex Boyfriend Revenge, Kerala News, Crime News, Kerala Murder News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com