- मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने ली है.
- अनिल पंडित हरियाणा का रहने वाला है और फिलहाल अमेरिका के कैलिफोर्निया में होने की जानकारी है.
- अनिल पंडित दिल्ली-NCR में कई आपराधिक मामलों में शामिल है और एक्सटोर्शन सिंडिकेट भी चलाता है.
मुंबई में बॉलीवुड एक्टर पर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से इस हमले के बाद अनिल पंडित का नाम सामने आया. अनिल पंडित ने फेसबुक पर एक पोस्ट पर इस हमले की जिम्मेदारी ली. यह भी बताया यह हमला क्यों किया गया. टाइगर की कार पर फायरिंग के कुछ ही देर बाद फेसबुक पोस्ट के साथ-साथ एक ऑडियो भी सामने आया. जिसमें अनिल पंडित खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताया है.
इस घटना के बाद अनिल पंडित अचानक खबरों में आ गया है. आखिर ये अनिल पंडित कौन है? कहां का रहने वाला है? अभी कहां है? कैसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग ऐसी घटनाओं को ऑपरेट करता है? आइए जानते हैं इस स्टोरी में...

लॉरेंस बिश्नोई का खास अनिल पंडित, जिसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर हमले की जिम्मेदारी ली.
Photo Credit: NDTV
आखिर ये अनिल पंडित है कौन?
अनिल पंडित हरियाणा का रहने वाला है. उसके अभी अमेरिका के कैलिफॉर्निया में होने की बात है. दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक एक्सटोर्शन सिंडिकेट को ऑपरेट करता है. अनिल पंडित के खिलाफ दिल्ली-NCR में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है.
अनिल पंडित लॉरेंस बिश्नोई का बेहद खास बताया जाता है. इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से करवाई गई फायरिंग की घटनाओं में उसका नाम सामने आया है. नेता बाबा सिद्धीकी मर्डर केस में भी अनिल पंडित का नाम शामिल हैं.
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया पर भी कराई थी फायरिंग
कुछ ही दिनों पहले हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से अनिल पंडित का नाम सामने आया था. तब फेसबुक पोस्ट में लिखा था- इसको बड़े भाई अनिल पंडित ने कॉल करके समझाया था, लेकिन इसको समझ नहीं आ रही थी.
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग में क्या कह रहा अनिल पंडित?
ऑडियो में वो कहता है- मैं अनिल पंडित, लॉरेंस का छोटा भाई. आज जो मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और मेरा बड़ा भाई हरमन संधू लेते हैं. इसको हमने समझाया था लेकिन इसको समझ में नहीं आई.
सलमान खान एक बात ध्यान से सुन लें, अगर तुमने मेरे बड़े भाई लॉरेंस से...... तुम्हारे पूरे परिवार का नाश कर देंगे. ये बात माइंड में बिठा लेना. जो तुम ये सोचते हो ना कि तुम सिक्योरिटी में हो तुम्हें कुछ नहीं होगा, तुम्हारा वो हाल करेंगे की पूरी दुनिया याद रखेगी.
यह भी पढ़ें - टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग करते बाइक पर हुए फरार, सामने आया VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं