विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2019

प्रेमी को थाने से छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गई नाबालिग लड़की, काटा हंगामा

हमीरपुर जिले की सुमेरपुर कोतवाली में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लड़की ने अपने कथित प्रेमी को छुड़ाने के लिए कोतवाली में खूब हंगामा किया.

प्रेमी को थाने से छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गई नाबालिग लड़की, काटा हंगामा
प्रतीकात्मक फोटो
  • प्रेमी को थाने से छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ी नाबालिग लड़की
  • प्रेमी को छुड़ाने के लिए कोतवाली में खूब हंगामा किया
  • उपनिरीक्षक को लड़की ने सुनाई अपनी प्रेम कहानी
यूपी:

हमीरपुर जिले की सुमेरपुर कोतवाली में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लड़की ने अपने कथित प्रेमी को छुड़ाने के लिए कोतवाली में खूब हंगामा किया. मामला हमीरपुर जिले की सुमेरपुर कोतवाली के चिन्नौरी गांव से जुड़ा है. एक नाबालिग लड़की की मां ने रविवार शाम डायल 112 सेवा पर फोन कर गांव के ही एक लड़के पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने लड़के को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था. 

IPS फोन टैंपिंग मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- देश में निजता नाम की चीज बची है या नहीं

सोमवार को नाबालिग लड़की आरोपी लड़के की मां के साथ थाने पहुंची और वहां मौजूद उपनिरीक्षक हरि नारायण को अपनी प्रेम कहानी सुनाकर उसे छोड़ने का अनुरोध किया. लेकिन जब पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा तो उसने खूब हंगामा किया, जिससे थाने में तमाशबीनों का मजमा लग गया.

मुंबई: हाईकोर्ट ने RBI से पूछा- PMC बैंक के जमाकर्ताओं की मदद के लिए क्या कदम उठाए हैं?

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रकाश यादव ने बताया, "लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी लड़के को रविवार शाम पकड़ा गया था. सोमवार को लड़की के हंगामा करने के बाद उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मौदहा के न्यायालय में शांतिभंग के आरोप में लड़के का चालान किया गया है, जहां से वह जमानत पर छूट चुका है."
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Minor Girl, Police Station, Hamirpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com