कश्मीर (Kashmir) के कुलगाम में आतंकियों (Terrorists) ने प्रादेशिक सेना के जवान को अगवा कर लिया है. सेना ने जवान को आतंकियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए ऑपेरशन शुरू कर दिया है. इसके लिए कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग के कई इलाकों में जबरदस्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. जवान की जली हुई कार बरामद की गई है.
सेना से मिली जानकारी के मुताबिक सेना के टीए के 162 बटालियन के राइफलमेन शाकिर मंजूर ईद-उल-जुहा के मुबारक मौके पर छुट्टी लेकर पिछले सप्ताह ही अपने घर आया था. रविवार की शाम पांच बजे से शाकिर गायब है. कुलगाम में उनकी जली हुई कार बरामद हुई है. संदेह है कि आतंकियों ने उनको अगवा कर लिया है .
इस बीच अगवा जवान के परिजनों ने आतंकियों से उसकी रिहाई की अपील की है. सेना, पुलिस और सीआरपीएफ शाकिर को आंतकियों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अभियान चला रही हैं. तलाशी के लिए खोजी कुत्ते और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है. खबर लिखे जाने तक अगवा जवान का कोई सुराग नहीं मिला था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Rifleman Shakir Manzoor of 162 Battalion (TA), is missing since 1700hrs yesterday. His abandoned burnt car has been found near #Kulgam. It is suspected that the soldier has been abducted by terrorists. Search op in progress.#TerrorismFreeKashmir #Kashmir@adgpi @NorthernComd_IA
— Chinar Corps - Indian Army (@ChinarcorpsIA) August 3, 2020
आतंकियों ने इससे पहले जून 2018 में बकरीद पर घर आ रहे पुंछ निवासी सेना के जवान औरंगजेब का दक्षिण कश्मीर में अपहरण कर हत्या कर दी थी. इसी तरह शादी में घर गए सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैय्याज की आतंकियों ने नौ मई, 2017 को अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं