कोरोनावायरस (Coronavirus) से फैली महामारी कोविड-19 (COVID-19) ने लाखों की संख्या में लोगों को असहाय और मजबूर कर दिया है. देश में बहुत बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिन्होंने इस महामारी में अपना रोजगार और घर तक खो दिया है और दूसरों की मदद के भरोसे रहने को मजबूर हो गए हैं. ऐसे में कई बड़े नाम सामने आए हैं, जो इन असहाय लोगों की मदद के लिए आगे बढ़े हैं. जगह-जगह फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को अपने बलबूते पर उनके घर पहुंचा रहे अभिनेता सोनू सूद की चर्चा तो पूरे देश में हो ही रही है, सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना भी एक ऐसा ही नाम हैं जो रोजाना हजारों मजदूरों का पेट भर रहे हैं. फूड इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड मिशेलिन स्टार से नवाजे जा चुके स्टार शेफ विकास खन्ना फिलहाल अमेरिका में हैं, लेकिन फिर भी हजारों मील की दूरी भी जरूरत के इस वक्त में उनके हौसले के आगे कुछ नहीं है.
विकास खन्ना से एंकर नगमा सहर से कार्यक्रम 'हम लोग' में बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने अपने इस इनीशिएटिव के बारे में बताया. अमेरिका में बैठे-बैठे वो देश के मजदूरों का पेट कैसे भर रहे हैं, सवाल पर विकास खन्ना ने कहा कि वो अपने कदम को लेकर बहुत भावुक हैं. उन्होंने कहा कि यह वक्त की जरूरत थी और वो इसे लेकर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मिशेलिन स्टार से नवाजा गया है, लेकिन जो वो कर पा रहे हैं, उसके आगे मिशेलिन मिलने की खुशी भी कम है. उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में इस काम को करके जो संतुलन मिला है, जो खुशी मिली है, वो कहीं ज्यादा है. उन्होंने कहा कि वो कम सो पा रहे हैं, लेकिन इस खुशी के चलते वो भी बहुत है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा कि 'मैंने, सोनू सूद और मनीष कुंद्रा जैसे लोगों ने सोचा कि यह जरूरत का वक्त है, लोगों को मदद की जरूरत है और लगा कि जो हमारे पास टैलेंट है, रिसोर्स हैं, उसके बूते लोगों की मदद की जा सकती है.
ऐसा करने में कितनी मुश्किलें आ रही हैं, पूछने पर विकास खन्ना ने यह बात स्वीकारी कि इतनी दूर बैठकर इतना बड़ा काम करने को लेकर उनमें हिचक थी. लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी जैसी समस्याएं सामने खड़ी थीं, लेकिन उनकी मां की बात ने उन्हें ये जिम्मेदारी लेने की हिम्मत दी. उन्होंने कहा, '11 अप्रैल को मुझे लगा कि मैं नहीं कर पाऊंगा. बहुत मुश्किल था ये. इतनी बड़ी चीजों की जिम्मेदारी लेनी थी. मैंने अपनी मां को बोला कि मैं नहीं कर पाऊंगा तो उन्होंने बोला कि तूने इतने साल तक ट्रेनिंग ली है, इतनी मेहनत की है, इसलिए कि तू घर पर बैठकर सेल्फी ले सके, वीडियो बना सके?'
उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उनसे कहा कि ये देश के लिए खड़े होने का वक्त है.
विकास खन्ना ने बताया कि 'Feed India' इनीशिएटिव के तहत छोटी डिलीवरी से शुरू हुए इस मिशन में अब तक 80 लाख लोगों को खाना खिला चुके हैं और उन्हें इसपर गर्व है. उन्होंने बताया कि उनके साथ बहुत सारे लोग फंडिंग और बहुत सारे ब्रांड्स ब्रांडिंग के जरिए जुड़े हैं, जिसके चलते यह मुमकिन हो पाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं