विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2023

असम के डिब्रूगढ़ बड़ा सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्‍कर में परिवार के 7 लोगों की मौत

डिब्रूगढ़ में हुए एक्‍सीडेंट की कुछ तस्‍वीरें पुलिस ने शेयर की हैं, जिनसे पता चल रहा है कि टक्‍कर कितनी जोरदार थी. दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, कार लगभग पूरी तरह से कुचली हुई दिखाई दे रही है.

असम के डिब्रूगढ़ बड़ा सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्‍कर में परिवार के 7 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि हादसे के पीडि़त गुवाहाटी के रहनेवाले
डिब्रूगढ़:

असम के डिब्रूगढ़ में एक भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है. घटना रविवार रात की है. पुलिस ने बताया कि डिब्रूगढ़ में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई है. ये परिवार टोयोटा इनोवा में सवार था, जब वह हरियाणा नंबर प्लेट वाले ट्रक से टक्‍कर हुई.

पुलिस ने सड़क हादसे की कुछ तस्‍वीरें भी शेयर की है, जिनसे पता चल रहा है कि टक्‍कर कितनी जोरदार थी. दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, कार लगभग पूरी तरह से कुचली हुई दिखाई दे रही है.

पुलिस ने बताया कि हादसे के पीडि़त गुवाहाटी के रहनेवाले हैं. इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

डिब्रूगढ़ के स्‍थानीय निवासी इसे ओवरस्‍पीडिंग का मामला बता रहे हैं. एक स्‍थानीय शख्‍स ने बताया, "हमें एक तेज आवाज सुनाई दी. जब हमने घर से बाहर आकर देखा, तो कार और ट्रक की टक्‍कर हुई थी." उन्‍होंने बताया कि यह पहली बार नहीं हैं, यहां पहले भी कई एक्‍सीडेंट हो चुके हैं. ये दुर्घटना संभावित क्षेत्र है. ओवरस्‍पीडिंग के कारण एक्‍सीडेंट होते रहते हैं. 

ये भी पढ़ें:- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Accident, Dibrugarh Road Accident, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com